महर्षि भगवान परशुराम की मनाई गई जयन्ती

महर्षि भगवान परशुराम की मनाई गई जयन्ती

दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर शुक्रवार को महर्षि भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से हवन पूजन के साथ समाज के जिलाध्यक्ष शिव गोविंद राय के कैलाशपुरी आवास पर मनाई गई जिसमें भूमिहार ब्राह्मण समाज के लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे जयंती के शुभ अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिलाध्यक्ष शिव गोविंद राय ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान परशुराम का जन्म वैशाख शुक्ल अक्षय तृतीया को हुआ था। कहा कि भगवान परशुराम आदित्य धनुर्वेद और ब्रह्मचारी थे। उन्हें क्रोध नहीं आता था। उनका मन सदैव प्रसन्न रहता था। वे महान तपस्वी थे और भगवान शिव के अनन्य भक्त थे। भगवान परशुराम अपने तेज शक्ति और धैर्य के कारण अपने आशूर्य शत्रुओं का संघार किया और धरती पर धर्म की स्थापना के लिए तथा संभव प्रयास किया। भगवान शास्त्र विद्या के महान गुरु थे उन्होंने भीष्म द्रोण और कर्ण को शस्त्र विद्या प्रदान की थी। भगवान परशुराम का अवतार विनाशकारी और धार्मिक शासकों को नष्ट करके पृथ्वी पर बुराई से दूर करना था जिसने पृथ्वी को पाप विनाश और अधार्मिक प्रथाओं से मुक्त किया। भगवान परशुराम का दृढ़ संकल्प है वह जीवन में कभी हार नहीं सकते। भगवान परशुराम को कुल्हाड़ी वाले राम भी कहा जाता है। भगवान विष्णु के 10वें अवतार में छठे अवतार हैं। इस अवसर पर जय नाथ शर्मा, विजय बहादुर टीटीई, डॉ. पीएच राय, भारत सिंह, तरुण सिंह, पीएन राय, राकेश कांत राय, बृजेश राय, अजय राय, अभिषेक सिंह, डब्लू राय, सर्वेश राय, सुमित कुमार, सदानंद शर्मा, मधुकर राय आदि उपस्थित रहे। गोष्ठी का संचालन मीडिया प्रभारी संजय राय व धन्यवाद विजय बहादुर ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent