Homeबिहारट्रैक्टर से बाइक टकराई, एक की हुई युवक, दूसरा घायल

ट्रैक्टर से बाइक टकराई, एक की हुई युवक, दूसरा घायल

ट्रैक्टर से बाइक टकराई, एक की हुई युवक, दूसरा घायल

श्याम सुंदर पाण्डे
कैमूर (बिहार)। दुर्गावती थाना क्षेत्र के कुशहरिया के पास मरहिया हटा पथ पर शुक्रवार की सुबह कुहरे की वजह से ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दुर्गावती पुलिस के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दुर्गावती के एम्बुलेन्स से दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती लाया गया जहां पर चिकित्सकों के द्वारा एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। वही दूसरे घायल युवक का प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया।

मृतक कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के सीरवीट गांव निवासी सीपाही राम का पुत्र भीम राम बताया जा रहा है। वहीं घायल व्यक्ति चंद्रिका राम ग्राम सीरवीट थाना चैनपुर जिला कैमूर के बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read