प्रधानमंत्री की रैली के लिये सीएसएन कालेज में हुआ भूमि पूजन
आरएल पाण्डेय
हरदोई। जिला मुख्यालय पर 20 फरवरी को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली के लिए सीएसएन डिग्री कालेज मैदान में भूमि पूजन किया गया। आचार्यों द्वारा वैदिक विधि विधान से पूजन कराया गया।
भूमि पूजन में प्रमुख रूप से भाजपा राष्ट्रीय मंत्री सत्या, प्रदेश उपाध्यक्ष जिला एवं रैली के प्रभारी प्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र, सदर सांसद जय प्रकाश रावत, राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे, पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल, गुजरात से आए जिला प्रवासी पूर्व अध्यक्ष गुजरात विधानसभा रमन लाल वोहरा, पूर्व विधायक मोरबी, गुजरात कांतिभाई अमृतिया, प्रदेश प्रवक्ता राजेश चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, पीके वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र, मधुर पूर्व अध्यक्ष नपाप उमेश अग्रवाल, जिला महामंत्री अजीत सिंह, अनुराग मिश्र, जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी, कार्यालय मंत्री अतुल सिंह, नगर अध्यक्ष अजीत उपाध्याय सहित सैकड़ों भाजपाई मौजूद रहे।