दिलीप राय केराकत, जौनपुर। क्षेत्र के सेनापुर ग्राम निवासी बाजू सिंह ने अपना धान रोपवाने के लिए दुर्गेश यादव को बुलाया था दुर्गेश यादव जब खेत में कार्य कर रहा था तो राज किशोर हरिजन जो कि भीम आर्मी का सदस्य है चार अन्य लोगों के साथ आया और दुर्गेश को कार्य करने से रोकने लगा।
दुर्गेश ने मना किया तो गालियां देते हुए दुर्गेश को काफी मारा पीटा जिससे वह घायल हो गया। मामला पुलिस के पास गया पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत भेजा और कार्रवाई में जुट गई।