Homeमनोरंजनरिलीज से पहले RRR ने रचा इतिहास, ​पढ़िए पूरी खबर...

रिलीज से पहले RRR ने रचा इतिहास, ​पढ़िए पूरी खबर…

रिलीज से पहले RRR ने रचा इतिहास, ​पढ़िए पूरी खबर…

60 करोड़ से ज्यादा की एडवांस बुकिंग

रिलीज से पहले ही 800 करोड़ कमाने वाली पहली इंडियन फिल्म

साउथ के सुपरस्टार राम चरण तेजा, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्‌ट की मोस्ट अवेटेड RRR 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। मेकर्स और स्टार्स इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। 550 करोड़ से ज्यादा के बजट में बनी RRR को देखने के लिए फैंस के क्रेज का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब तक इस फिल्म की 60 करोड़ रुपए से ज्यादा की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।


ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म को 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग मिल सकती है। प्री-रिलीज कमाई में भी RRR ने कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं। डिस्ट्रीब्यूशन, सैटेलाइट, म्यूजिक जैसे राइट्स बेचकर फिल्म ने रिलीज से पहले ही करीब 800 करोड़ की कमाई कर ली है।

भविष्यवाणी- 1000 करोड़ से ज्यादा हो सकता है लाइफ टाइम बिजनेस
ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि RRR बॉक्स ऑफिस से 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस करेगी। वहीं प्री-रिलीज राइट्स से फिल्म पहले ही 800 करोड़ रुपए का बिजनेस कर चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म का प्री-रिलीज थिएट्रिकल बिजनेस सभी भाषाओं से 470 करोड़ रुपए से ज्यादा का है। इसके साथ ही फिल्म प्री-रिलीज थिएट्रिकल बिजनेस करने के मामले में सबसे ज्यादा कमाने वाली इंडियन मूवी बन गई है।

RRR ने बाहुबली का रिकॉर्ड तोड़ा
फिल्म ने बाहुबली का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है, क्योंकि ‘बाहुबली’ ने 350 करोड़ रुपए का प्री-रिलीज थिएट्रिकल बिजनेस किया था। बताया जा रहा है कि RRR ने 275 से 300 करोड़ रुपए का नॉन थिएट्रिकल बिजनेस (डिजिटल, सैटेलाइट, म्यूजिक और अन्य राइट्स से कमाई) किया है। इस हिसाब से फिल्म ने रिलीज के पहले 750 से 800 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है।
वैसे बाहुबली जैसी रिकॉर्डतोड़ फिल्में बनाने वाले राजामौली क्या एक बार फिर इतिहास रच पाएंगे? यह सवाल सभी फैंस के मन में घूम रहा है। अब 2 दिन बाद साफ हो जाएगा कि ये फिल्म कमाल करेगी या फिर अनुमानों के विपरीत नतीजे सामने आएंगे।

दुनियाभर में RRR की एडवांस बुकिंग
रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि USA प्रीमियर में RRR ने 16 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर भी ली है। एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो RRR की एडवांस बुकिंग ने अभी तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैदराबाद, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में RRR की एडवांस बुकिंग ने पहले ही जोर पकड़ लिया है। देश के अलावा दुनिया के दूसरे हिस्से में भी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।
खबरों की मानें तो हिंदी वर्जन ने ही पौने दो करोड़ रुपए की कमाई एडवांस बुकिंग से कर ली है। दक्षिण भाषाओं में RRR की टिकटें तेजी से बिक रही हैं। बाहुबली-2 ने पहले दिन सभी भाषाओं में करीब 121 करोड़ का बिजनेस किया था। अब RRR की एडवांस बुकिंग से अनुमान लगाए जा रहे हैं कि यह फिल्म बाहुबली-2 का भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार RRR पहले दिन हिंदी वर्जन से 11-13 करोड़ और टोटल 15 से 20 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Happy Holi: Rahul Prajapati | Pavitra Flex & Press | Mob.: 9454714532, 8922834701

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read