Advertisement

महारथी माही: यह है वो 7 मौके जब धोनी ने सबको चौंका दिया, आप भी जानिए

महारथी माही: यह है वो 7 मौके जब धोनी ने सबको चौंका दिया, आप भी जानिए

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 शुरू होने से ऐन पहले महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फैंस को एक बार फिर चौंका दिया। धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी छोड़ दी। गुरुवार को CSK ने एक बयान में बताया कि धोनी ने टीम की कप्तानी छोड़ दी है। अब टीम की कमान रवींद्र जडेजा के हाथों में होगी। वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है कि जब माही ने अपने फैसले से फैंस को हैरान किया हो। आज हम आपको माही के ऐसे ही 7 फैसलों के बारे बताएंगे, जिनके बारे में जानकार फैंस चौंक गए।

कैप्टन कूल ने सबसे पहले 4 जुलाई 2010 में अपने फैंस को एक खुशखबरी देकर चौंकाया। इस दिन उन्होंने देहरादून में साक्षी से शादी की थी। खास बात यह है कि उस दौरान फैंस को तो दूर, भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों को भी इसकी भनक नहीं थी। धोनी ने अपने बचपन के दोस्त सीमांत लोहानी को अचानक दिल्ली बुलाया। यहां से माही उसे देहरादून ले गए, जहां सीमांत को उनकी शादी के बारे में पता चला।

धोनी की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उनकी अगुआई में भारत ने 2007 और 2011 में दो वर्ल्ड कप जीते। दोनों ही बार जीत के बाद धोनी ने अपना हेयरस्टाइल बदला। 2007 टी-20 वर्ल्डकप में जीत के बाद धोनी ने अपने लंबे बालों को छोटा करवा लिया था। वहीं 2011 में जीत के बाद धोनी ने अपने बाल मुंडवा लिए थे। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने धोनी के बड़े मुरीदों में से एक रहे। उन्होंने धोनी से कहा था- आप अपने बाल मत कटवाना।

बीच सीरीज में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास
2014 में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थी। यहां भी धोनी ने अपने फैसले से सबको हैरान कर दिया। माही ने बीच सीरीज में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। खास बात यह है कि उन्होंने खुद इसका ऐलान नहीं किया, बल्कि इसकी जानकारी BCCI के जरिए सामने आई।

2017 में छोड़ दी कप्तानी
टेस्ट से संन्यास लेने के 3 साल बाद माही ने साल 2017 में अचानक बाकी दो फॉर्मेट से भी कप्तानी छोड़ने का फैसला कर दिया। इसके साथ ही विराट कोहली ने टीम इंडिया की कप्तानी संभाली।

वनडे और टी20 से भी लिया संन्यास
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के करीब 6 साल बाद एक दिन अचानक एमएस धोनी ने वनडे और टी20 से भी संन्यास लेने की घोषणा कर दी। धोनी ने 15 अगस्त, 2020 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर लिखा- मुझे शाम 7.29 बजे से रिटायर्ड माना जाए।

टीम इंडिया के मेंटर बने
2020 में धोनी ने एक बार फिर से फैंस को चौका दिया जब टीम इंडिया की नजर यूएई में हुए वर्ल्डकप पर थी, तब विराट कोहली ने कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया। उसके बाद जब टीम की घोषणा हुई तब एमएस धोनी की टीम में वापसी हुई। हालांकि धोनी बतौर मेंटर टीम इंडिया के साथ जुड़े थे। धोनी ने इसके लिए कोई फीस भी नहीं ली थी।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Happy Holi: Rahul Prajapati | Pavitra Flex & Press | Mob.: 9454714532, 8922834701

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent