आखिरी चरण चुनाव से पहले भाजपा को लगा बड़ा झटका, पढ़िए पूरी खबर…
लखनऊ। विधानसभा चुनाव में लखनऊ कैंट से टिकट न मिलने से नाराज हुए प्रयागराज से भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने आखिरकार आज सपा का दामन थाम लिया। बता दें कि अभी यूपी में आखिरी चरण का चुनाव सोमवार को होना है।



