बेसिक शिक्षा परिषद की दो दिवसीय जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह शुरू
ओमकार सिंह
अम्बेडकरनगर। एकलव्य स्टेडियम में बेसिक शिक्षा परिपद द्वारा संचालित विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों का दो दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारम्भ हरिओम पाण्डेय विधान परिपद सदस्य उत्तर प्रदेश, श्याम सुन्दर वर्मा अध्यक्ष जिला पंचायत, वीसी पलेई मुख्य महाप्रवन्धक एनटीपीसी टाण्डा एवं अविनाश सिंह जिलाधिकारी द्वारा खेल ध्वजारोहण एवं हरी झण्डी दिखाकर हुआ। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेन्द्र प्रताप सिंह ने जनपद की उपलब्धियों को प्रस्तुत कर समस्त अतिथियों का बुके एवं वैज लगाकर स्वागत किया।
इस दौरान रजनीश खेतान अपर महाप्रवन्धक मानव संसाधन एनटीपीसी टाण्डा, बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी के रूप में समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने खेल को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप खेल को अनिवार्य अंग के रूप में प्रत्येक विद्यालय में लागू किया गया है जिससे छात्र—छात्राओं का सर्वागीण विकास हो सके। विधान परिपद सदस्य डा. हरिओम पाण्डेय ने बताया खेल व्यक्ति के जन्म से लेकर मृत्यु तक उसके जीवन का महवपूर्ण अंग है। उन्होंने बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारते हुए प्रदेश व देश स्तर तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया। जिला व्यायाम शिक्षक मो. हसन, जिला स्काउट मास्टर रवीन्द कुमार तथा समस्त व्लाक व्यायाम शिक्षक उपस्थित होकर खेल को सम्पन्न कराने में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन डा. विजय चन्द्र मिश्र ने किया।
100 मीटर उच्च प्राथमिक बालक स्तर दौड़ में प्रथम अभय जहांगीरगंज, द्वितीय अनुराग कटेहरी, तृतीय दिलीप शर्मा भीटी, वालिका वर्ग में प्रथम अंशिका बसखारी, सिम्पल भियाँव, संध्या कटेहरी ने स्थान प्राप्त किया। पीटी में जहांगीरगंज प्रथम व जलालपुर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जनपद के समस्त शिक्षक संघों के पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे। आंकड़ा संगणक के रूप में संतोप कुमार, रवि प्रकाश चौधरी ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











