Homeनवादानरहट बनियाबदलपुर में शुरू हुआ बजरंग मवेशी हाट

नरहट बनियाबदलपुर में शुरू हुआ बजरंग मवेशी हाट

नरहट बनियाबदलपुर में शुरू हुआ बजरंग मवेशी हाट

विजय कुमार
नरहट, (नवादा)। नरहट प्रखण्ड अन्तर्गत बनिया बदलपुर दुर्गा मण्डप के मैदान में बजरंग मवेशी हाट बाजार की शुरुआत की गई है। इस हाट बाजार का रविवार को पूर्व मुखिया विजय कुमार, पत्रकार विजय कुमार एवं सरपंच प्रतिनिधि सुदर्शन भारती ने विधिवत फीता काटकर बजरंग मवेशी हाट बाजार का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद मुख्य अतिथियों को आयोजनकर्ता द्वारा माता का चुंदरी देकर सम्मानित किया गया। पहला दिन दर्जनों की संख्या में व्यवसाय से जुड़े लोगों ने तरह तरह के अपनी अपनी दुकानें सजाई। आयोजनकर्ता संजय सिंह उर्फ मांगों सिंह ने बताया कि इस हाट बाजार में बैल, गाय, बकरा, बकरी, मुर्गा, मछली, फल, शब्जी आदि सभी प्रकार की दुकानें सजेगी। इस हाट से बनिया बिगहा, बदलपुर, इब्राहिमपुर, दौलतपुर, रामपुर, गंगटा समेत दर्जनों गांवों के लोगों को आवश्यक सामग्री की खरीद बिक्री का लाभ मिलेगा।आयोजनकर्ता ने सभी लोगों से आग्रह किया कि आप एक बार अवश्य पधारें। आपको बता दें कि यह वही जगह है जहाँ दशहरा के दिन रावण वध का विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। धनार्जय नदी के किनारे दुर्गा मंडप का मैदान में काफी संख्या में आसपास के लोग रावण वध कार्यक्रम एवं दुर्गा माता से दर्शन करने पहुंचते हैं। नदी किनारे यह काफी लंबा चौड़ा इलाका काफी रमणीक है। हाट बाजार का उद्घाटन से आसपास के ग्रामीणों में खुशी देखी जा रही है। इस मौके पर अनिल दत्त पाण्डेय, शिवनन्दन प्रसाद, प्रेमन सिंह, चेयरमैन साहब दौलतपुर, विजय प्रसाद, जयमंगल प्रसाद आदि काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read