अयोध्या के दीये भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक: प्रधानमंत्री
अयोध्या के दीये भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक: प्रधानमंत्री
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राम की पैड़ी पर दीपोत्सव का हिस्सा बने। उन्होंने कहा कि भगवान राम की कृपा से ही अयोध्या की अलौकिकता का साक्षी बनने का सौभाग्य मिला। भगवान राम पूरे विश्व को प्रकाश देने वाले और ज्योति पुंज है। ये दया, करुणा, मानवता, मर्यादा, समभाव, ममभाव और सबके साथ का प्रकाश है। प्रधानमंत्री ने कहा कि समाज ने जब भी कुछ नया किया तो एक नया उत्सव बन गया।
उन्होंने कहाकि अयोध्या के दीये भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि हम उस सांस्कृतिक परम्परा के वाहन हैं, जिसमें पर्व और उत्सव जीवन का हिस्सा हैं। दीपावली के दीपक भारत के आदर्शों व मूल्यों का जीवंत ऊर्जा पुंज हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने मध्य और आधुनिक काल में अनेक बार अंधकार का सामना किया, लेकिन दीपक जलाना नहीं छोड़ा। कोरोना के हमले में भारतवासी एक-एक दीपक लेकर खड़े हो गए।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।