अशोक अध्यक्ष व रामअवध बने महामंत्री

अशोक अध्यक्ष व रामअवध बने महामंत्री

दीपक कुमार
सकलडीहा, चन्दौली। सकलडीहा बार एसोसिएशन सकलडीहा के वार्षिक चुनाव 2023 का बुधवार को गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। इस दौरान अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार मिश्र 104 मतों से विजयी हुए। वही महामंत्री पर रामअवध सिंह यादव कांटे की टक्कद देते हुए चार मतों से विजयी निर्वाचित किये गये। शेष पदों पर निर्विरोध चुने गये पदाधिकारियों की घोषणा किया गया।

घोषणा होते ही अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी को मालाफूल से लाद दिया। इस मौके पर काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। मुख्य चुनाव अधिकारी यशवंत सिंह यादव और सहायक चुनाव अधिकारी अंगद सिंह कुशवाहा, अरूण कुमार और सुभाष सिंह के देखरेख में सुबह दस बजे से अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिये मतदान की प्रक्रिया शुरू कराया गया। कुल 382 मत में 296 मत पड़ा। दो मतपत्र सादा होने पर 294 पर मतगणना हुई। जिसमें अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार मिश्र 199 मत प्राप्त किया।

इनके निकटतम प्रतिद्वंदी अध्यक्ष पद के जियाछू राम को मात्र 95 मत प्राप्त हुआ। 104 मतों से अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार मिश्र विजयी निर्वाचित हुए। वही महामंत्री पद पर कांटे की टक्कर रहा। महामंत्री पर रामअवध सिंह यादव को कुल 149 मत प्राप्त हुआ। पीछा करते हुए महामंत्री पद पर उमाशंकर 144 मत हासिल किया। चार मत से रामअवध सिंह यादव महामंत्री निर्वाचित किये गये।

वही निर्विरोध चुने गये वरिष्ठ उपाध्यक्ष शोभनाथ सिंह यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार पाल, पुस्तकालय मंत्री जयप्रकाश यादव, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह व सहायक सचिव प्रशासन पर मृत्युंजय तिवारी के नामों की घोषणा किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार सिंह, महेन्द्र सिंह, सुरेश यादव, दिनेश सिंह,रमाशंकर खरवार, दिनेश सिंह, शिवकुमार सिंह,अभय मौर्या, उपेन्द्र नारायण सिंह सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent