अरोग्य भारती अवध प्रान्त बिसवां इकाई ने मनायी भगवान धन्वंतरि जयन्ती
अरोग्य भारती अवध प्रान्त बिसवां इकाई ने मनायी भगवान धन्वंतरि जयन्ती
विशाल रस्तोगी
बिसवां, सीतापुर। आरोग्य भारती बिसवां इकाई द्वारा नरसिंह धाम में भगवान धन्वंतरि जयंती एवं कार्यकर्ता बैठक का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि संघ प्रचारक संग्राम सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ. वीके. सिंह एवं जिला सचिव अरविन्द सिंह मधुप द्वारा भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण व दीपप्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि द्वारा आरोग्य भारती के वार्षिक कार्यो की विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि हमें स्वस्थ रहने के लिए अपनी दिनचर्या में योग और व्यायाम को अवश्य सम्मिलित करने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष आरके त्रिवेदी, विजय रस्तोगी, धर्मेन्द्र त्रिपाठी धवल, संदीप यादव सरल, शिवानन्द दीक्षित प्रेमी, अरविन्द शर्मा, राजेश वाजपेयी, प्रेम सागर, इंद्रभान सिंह, ज्ञानेन्द्र वर्मा, विवेक शर्मा, मनोज राजवंशी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।