महिलाओं से दुष्कर्म के आरोपी सैन्यकर्मी पुलिस की गिरफ्त में
महिलाओं से दुष्कर्म के आरोपी सैन्यकर्मी पुलिस की गिरफ्त में
मुकेश तिवारी
झांसी। बीते दिन सेना के तीन जवानों ने दो महिलाओं के साथ सेना की विशेष ट्रेन में दुष्कर्म किया जो वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी ट्रेन में हुई थी। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी रेलवे मो. मुस्ताक ने बताया कि दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्यवाही की गई।
घटना का खुलासा करते हुए जीआरपी ने बताया कि पीड़ित महिलायें रेलवे स्टेशन झाँसी पर अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिये आयीं थी जहां अपने रिश्तेदारों से मिलने के बाद घऱ वापस जा रही थी तभी उन्हें रेलवे इण्डियन आंयल डिपो के पास एक व्यक्ति मिला जिसने बताया कि उसका मोबाइल कहीं गिर गया है। आप अपना मोबाइल मुझे बात करने के लिये दे दीजिये उस व्यक्ति की बातों पर विश्वास कर महिलाओ ने अपना मोबाइल बात करने के लिये उसे दे दिया।
मोबाइल मिलने पर उक्त व्यक्ति बात करते हुये प्लेटफार्म की तरफ बढने लगा। इस पर दोनों महिलायें भी पीछे पीछे चल दी वह व्यक्ति दोनों महिलाओं को पुरानी टंकी के पास खड़े आर्मी कोच में ले गया जहाँ पहले से ही दो और व्यक्ति मौजूद थे। जैसे ही महिलाओं ने कोच में प्रवेश किया। उनमें से एक व्यक्ति ने कोच का दरबाजा बन्द कर लिया और एक व्यक्ति मेरा मोबाइल लेकर कोच के दरबाजे पर बैठ गया। दोनों व्यक्ति महिलाओं के साथ छेडखानी करने लगे जिस पर महिलाओं ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देते हुये दोनो के साथ अलग-अलग दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।
रेप का आरोप सेना के जवानों पर लगाया गया है। पकड़े गए आरोपियों में एक सदीप पुत्र धनेश तिवारी निवासी सौधानी भगवान पर शिवान बिहार है। वहीं दूसरे आरोपी सुरेश रावत पुत्र रामसिंह रावत गुमानी ऋषिकेश उत्तराखंड है। तीसरा साथी फरार है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।