आईएसओ प्रमाणित गांव सीतापुर में इंटरलॉकिंग सड़क का किया गया शिलान्यास

आईएसओ प्रमाणित गांव सीतापुर में इंटरलॉकिंग सड़क का किया गया शिलान्यास

तेजस टूडे सं.
राहुल तिवारी
इगलास, अलीगढ़। आईएसओ प्रमाणित गांव सीतापुर में ग्राम प्रधान दिनेश पाल सिंह एवं पूर्व प्रधान लोकेश शर्मा के प्रयासों से गांव सीतापुर बद्री प्रसाद कॉलोनी में 200 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का कार्य ब्लॉक प्रमुख इगलास अरुण फौजी द्वारा स्वीकृत कराकर एवं फीता काटकर निर्माण कार्य शुरू करने हेतु बैठक की गई। ठेकेदार द्वारा जल्द से जल्द काम शुरू करने के लिए बोला गया एवं लोकेश प्रधान द्वारा निवेदन किया गया कि अच्छी ईंटें गिट्टी एवं बेहतर क्वालिटी के साथ निर्माण कार्य कराया जाय जिसमें कोई भी हेराफेरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह निर्माण कार्य पूरी ईमानदारी, मानक, एवं स्वच्छता से किया जाय। ब्लॉक प्रमुख अरुण फौजी ने कहा कि अगर भविष्य में लोकेश शर्मा प्रधान का चुनाव लड़ते हैं तो सभी गांव वाले पूर्ण रूप से ऐसे ईमानदार आदर्शवादी प्रधान के साथ पूर्ण रूप से सहयोग करें जिसने सीतापुर गांव की तस्वीर ही बदल दी है। भविष्य में अगर गांव को और भी सड़क की जरूरत पड़ेगी तो लोकेश शर्मा के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। इस दौरान कॉलोनी मालिक रघुवीर तिवारी ने ब्लॉक प्रमुख एवं ग्राम प्रधान सीतापुर पूर्व प्रधान एवं सभी प्रधानों का शील्ड देकर सम्मान किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अरुण फौजी, ग्राम प्रधान सीतापुर दिनेश पाल सिंह, पूर्व प्रधान लोकेश शर्मा, कॉलोनी मालिक रघुवीर प्रसाद तिवारी, प्रधान लालपुर अमित चौधरी, प्रधान सहारा खुर्द संजय चौधरी, ग्राम प्रधान ब्योरा कमल चौधरी, सीपी चौधरी, मंडल अध्यक्ष प्रभात चौधरी, युवा नेता विकास चौधरी, सतीश शर्मा फौजी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA