963141
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
Previous article
जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र ने कलेक्ट्रेट परिसर में नवीन एनआईसी भवन निर्माण के लिये विधि—विधान से भूमि पूजन किया। साथ ही उन्होंने बताया कि नवीन एनआईसी भवन बन जाने से शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग और जनपदवासियों को डिजिटल सुविधाएं आसानी और पारदर्शिता से उपलब्ध कराने सहित अन्य व्यवस्थाएं सुगमता से संचालित हो पाएंगी। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। साथ ही मुख्यमंत्री के प्रति आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चैहान, मुख्य राजस्व अजय अम्बष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह सहित कलेक्ट्रेट के तमाम कर्मचारीगण उपस्थित रहे।





