महान इतिहासकार व मुद्रा शास्त्री की जयंती पर तमाम मेधावी किये गये सम्मानित

महान इतिहासकार व मुद्रा शास्त्री की जयंती पर तमाम मेधावी किये गये सम्मानित

डॉ काशी प्रसाद जायसवाल की 142वीं जयंती पर जुटे तमाम दिग्गज
सभी ने एक स्वर में कहा— मरणोपरान्त भारत रत्न दिया जाय
शुभम जायसवाल
लखनऊ। गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी प्रबुद्ध जायसवाल कल्याण समिति उत्तर प्रदेश द्वारा रविवार को राष्ट्रवादी इतिहासकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मुद्रा शास्त्री डॉ काशी प्रसाद जायसवाल की 142वीं जयंती व मेधावी सम्मान समारोह धूमधाम से मनायी गयी।

इस मौके पर डॉ जायसवाल के जीवन के बारे में चर्चा हुई। कार्यक्रम में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं, सरकारी सेवा में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी तथा नवनिर्वाचित रमेश जायसवाल मुगलसराय विधायक, अनुपमा जायसवाल विधायक एवं पूर्व मंत्री सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ दिनेश शर्मा पूर्व उप मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी, इं. अखिलेश जायसवाल, डा. मनीषा जी ने स्मारिका के विमोचन भी किया जहां डॉ जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग समिति ने किया। विशिष्ट अतिथि महापौर संयुक्ता भाटिया के बताया कि जल्द ही डा. जायसवाल द्वार का कार्य पूर्ण होगा जिसके लिए धनराशि स्वीकृत कर दी गयी है तथा छतरी का निर्माण भी पूर्ण होगा। इसी क्रम में संजय प्रताप जायसवाल पूर्व विधायक ने समाज की एकता पर बल दिया।

इस अवसर पर इं. अखिलेश जायसवाल, जीपी जायसवाल अध्यक्ष, सुरेश जायसवाल महामंत्री, राजकुमार गुप्ता राष्ट्रीय महामंत्री, इं. हरीश चन्द्र जायसवाल, दीपू जायसवाल, रोहित जायसवाल, हरपाल सिंह कर्नवाल, श्रीकांत जायसवाल, श्रवण कुमार, हरीराम जायसवाल, डा. रामकुमार जायसवाल, इ. के.के. जायसवाल, इं. हरीश चंद्र जयसवाल, दयाराम जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक मनीष जायसवाल एडवोकेट ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent