अखिल भारतीय विनिश्चय ग्रुप की बैठक सम्पन्न

अखिल भारतीय विनिश्चय ग्रुप की बैठक सम्पन्न

संघ में सुशोभित है झांसी नगर में जन्मे श्रमण प्रत्यक्ष सागर, प्रज्ञांश सागर, प्रसिद्ध सागर मुनिराज
मुकेश तिवारी
झांसी। बुन्देलखण्ड की पावन बसुंधरा वीरभूमि झांसी महानगर में जून के प्रथम सप्ताह में पूज्य आचार्य विनिश्चय सागर जी महाराज का संघ सहित पदार्पण होगा। जानकारी देते हुए सौरभ जैन सर्वज्ञ ने बताया कि अखिल भारतीय विनिश्चय ग्रुप की बैठक में आचार्य श्री के झांसी आगमन को लेकर तैयारियो पर चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव जैन सिर्स ने कहा कि झांसी महानगर के समस्त दलों के नेताओं,सामाजिक संगठनों, व्यापारियों व गणमान्य नागरिकों सहित सकल जैन समाज द्वारा गुरुदेव आचार्य विनिश्चय सागर महाराज संघ की भव्य शोभायात्रा के साथ मंगल आगवानी की जायेगी।

जैन समाज के संरक्षक अजित जैन, पंचायत कार्याध्यक्ष युथप सर्राफ पिंकी,युवा भाजपा नेता वरुण जैन, पुलक जन चेतना मंच मुख्य शाखा अध्यक्ष दिनेश जैन डीके, करगुंवा तीर्थ मंत्री संजय सिंघई, प्यावल तीर्थ मंत्री खुशाल जैन, अलंकार जैन, मनोज सिंघई, संजय अछरौनी, राजकुमार भण्डारी, युवा समाजसेवी गौरव जैन नीम, सचिन सर्राफ, सौरभ जैन सर्वज्ञ, अमन विरागप्रिय, अंकित सर्राफ, सुयोग भण्डारी, दीपांक सिंघई, आशीष जैन माची मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

गौरव जैन नीम ने बताया कि आचार्य विनिश्चच सागर महाराज के संघ में नगर गौरव के रूप में झांसी के शहर क्षेत्र में जन्मे श्रमण प्रत्यक्ष सागर, प्रज्ञांश सागर, प्रसिद्ध सागर मुनिराज सुशोभित हैं संघ सहित उनका भी जन्मनगरी में आगमन होने जा रहा है जिससे समाज में काफी उत्साह और उमंग का वातावरण हैं। बैठक का संचालन सौरभ जैन सर्वज्ञ आभार ज्ञापन वरुण जैन किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent