आगरा। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के बचाव में असफल मुख्य चिकित्सा अधिकारी को हटाया जाय। उक्त मांग किसान नेता सोमवीर यादव एवं श्याम सिंह चाहर ने संयुक्त रूप से किया है। नेताद्वय ने कहा कि जिले में कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या को दृष्टिगत रखते हुए तथा स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से जिले में मौतों की संख्या बढ़ती जा रही है। जितने भी लोगों को हाट स्पाट और क्वारन्टीन किया गया है, वहां पर स्वास्थ्य विभाग ने सामाजिक दूरी का कोई ख्याल नहीं रखा है।
भूसे की तरह से भर दिया है जहां पर स्वास्थ्य विभाग की तरह से कोई दवाओं की व्यवस्था नहीं है। साथ ही सफाई की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। लोग कोरोना के बजाए भूख-प्यास से मर रहे हैं। उधर मुख्य चिकित्सा अधिकारी गहरी नींद में सोये हुए हैं जबकि जिले के प्राइवेट हास्पिटल बन्द पड़े हैं।
कोरोना के अलावा अन्य गम्भीर बीमारियों से आम जनता उपचार न मिलने के कारण तड़पकर मर रही है लेकिन इस ओर मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुकेश वत्स का कोई ध्यान नहीं है। वहीं आगरा के सभागार सरकारी अस्पतालों में डाक्टर लापरवाह बने हैं। ऐसे मुख्य चिकित्सा अधिकारी को तत्काल प्रभाव से हटाने के लिये नेताद्वय ने शासन-प्रशासन से मांग किया है। वहीं प्रदीप शर्मा, लाखन सिंह त्यागी, रामनिवास रघुवंशी, देव प्रकाश, मुकेश पाठक, दाता राम तोमर आदि ने उपरोक्त किसान नेताओं की मांग का समर्थन किया है।

आप लोगों भरपूर सहयोग और प्यार की वजह से तेजस टूडे डॉट कॉम आज Google News और Dailyhunt जैसे बड़े प्लेटर्फाम पर जगह बना लिया है। आज इसकी पाठक संख्या लगातार बढ़ रही है और इसके लगभग 2 करोड़ विजिटर हो गये है। आपका प्यार ऐसे ही मिलता रहा तो यह पूर्वांचल के साथ साथ भारत में अपना एक अलग पहचान बना लेगा।

Leave a Reply