आखिर इतनी समस्याएं होते हुए भी थाना दिवस पर क्यों नही पहुंचते फरियादी | #TejasToday
सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
आखिर इतनी समस्याएं होते हुए भी थाना दिवस पर क्यों नही पहुंचते फरियादी | #TejasToday
चंदन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। कुछ महीनों से देखा जा रहा है की थाना दिवस पर मात्र कुछ ही प्रार्थना पत्र पड़ते है।आज शनिवार को तो गज़ब ही हो गया।एक भी प्रार्थना पत्र नही आया थाना दिवस पर लेखपालों की लंबी चौड़ी फौज, कानून गो, पुलिस के कई एसआई और पुलिस कर्मी इंतज़ार करते रहे गए। मगर कोई फरियादी नही ।सुनने में थोड़ा अजीब लगता है की क्षेत्र में कोई समस्या ही नही चारों तरफ शांति ही शांति है। अपराध या कोई किसी से पीड़ित ही नही है तभी तो कोई फरियादी नही पहुंच रहा है थाना दिवस पर।या फिर दूसरा कारण हो सकता है की फरियादियों को पुलिस पर भरोसा ही नही रह गया। अब दो में से एक कारण तो जरूर बनता है।
हालांकि देखा जाय तो ऐसा कोई गाँव नही ऐसा कोई क्षेत्र नही जहां विवाद न हो,जहां कोई समस्या न हो।कहीं ज़मीनी विवाद, कहीं बंटवारे का विवाद, कहीं लेनदेन का विवाद, कहीं दबंगों का आतंक, कहीं कहीं तो फरियादी खुद पुलिस से ही पीड़ित रहता है इतना सब समस्या और प्रार्थना पत्र ज़ीरो। वाकई सोचने वाली बात है की यहां पर सब शांति शांति है। मगर वास्तव में कितना शांति है ये सबको भली भांति पता है इसे बताने की शायद कोई आवश्यकता नही है।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट