मैत्री क्रिकेट मैच में अधिवक्ता इलेवन ने बाजी मारी
वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को दी ट्राफी
रूपा गोयल
बांदा। पुलिस लाइन में रविवार को न्यायधीश एलेवेन और अधिवक्ता एलेवेन क्रिकेट के बीच मैत्री मैच का आयोजन हुआ जहां अधिवक्ता इलेवन ने जीत दर्ज की। न्यायाधीश के कप्तान हेमंत कुमार एडीजे ने टास जीतकर फील्डिंग का निर्णय लिया। टास हारकर बल्लेबाजी करने उतरी अधिवक्ता इलेवन के कप्तान राजेश दुबे के बल्लेबाजों ने 10 ओवर में 155 रन बनाए अधिवक्ता इलेवन की ओर से हर्षित 112, राजेश दुबे 22 अजय प्रजापति 15 रनों का योगदान दिया। न्यायाधीश एलेवेन की ओर से कप्तान ने हेमंत कुमार एडीजे 3, हमीद बाबू 2 विकट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यायाधीश एलेवेन 10 ओवर में केवल 80 रन ही बना सकी। कप्तान हेमंत कुमार एडीजे 21 सत्यदेव त्रिपाठी 14 रन की पारी खेली। अधिवक्ता एलेवेन की ओर से संतोष दुबे 2, जीतू 3 ने विकेट लिए। अधिवक्ता इलेवन ने 75 रन से जीत दर्ज की। इसके पहले मुख्य अतिथि के रूप में एडीजे हेमंत कुमार व शूटिंग कोच रामेंद्र शर्मा ने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त किया। वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश सिन्हा, आंनद सिंहा, संतोष सिंह, मंडेला जी, सुबीर सिंह पूर्व अध्यक्ष, ओम प्रकाश गौतम, राजीव सिंह, क्रिकेट कोच शिव प्रताप सिंह, विनय, अजय, महेश, साहिल, रवि धुरिया, शिवकुमार, बड़कू भैया आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














