अभिनेत्री स्वरा भास्कर पति के साथ पहुंची ससुराल, पारिवारिक जनों ने किया जोरदार स्वागत
अभिनेत्री स्वरा भास्कर पति के साथ पहुंची ससुराल, पारिवारिक जनों ने किया जोरदार स्वागत
आरके शर्मा
बरेली। अभिनेत्री स्वरा भास्कर शादी करने के बाद अपने पति के साथ बरेली में बहेड़ी तहसील के अपने ससुराल में पहुंच गई। ससुराल पहुंचने पर नव दम्पति का जोर शोर से स्वागत किया गया। नव दंपति को आशीर्वाद और शुभकामनाएं देने के लिए घर में आने जाने वालों की भीड़ लगी रही। दिल्ली में शादी करने के बाद फहद की रिसेप्शन पार्टी बहेड़ी में भी होना तय हुआ है। इस रिसेप्शन को यादगार बनाने के लिए बहुत ही खास इंतजाम किए गए हैं। बॉलीवुड से पार्टी में शामिल होने के लिए कई सितारों के आने की संभावना जताई जा रही है।
ससुराल में स्वागत के लिए घर को आकर्षक रूप से सजाया गया है। दरवाजे पर गाड़ी के पहुंचते ही परिवारी जनों ने जोरदार आतिशबाजी से उनका स्वागत किया| लोग स्वरा की एक झलक देखने के लिए उत्साहित थे। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहद खान से 6 जनवरी को कोर्ट मैरिज कर ली थी। उसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए उन्होंने इस बात का खुलासा किया। बीते दिन स्वरा और फहद ने दिल्ली के फार्म हाउस में रीति रिवाज से विवाह किया। जिसमें बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियों और राजनीतिक दल के नेताओं ने भी भाग लिया था।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।