हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
तेजस टूडे ब्यूरो
अजय जायसवाल
गोरखपुर। गुलरिहा क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद में पड़ोसन पर हंसिए से हमला करने वाले आरोपित सोनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर ली जिसे शुक्रवार को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। आरोपित के पास से पुलिस ने आलकत्ल में हाशिया बरामद किया है।
गुलरिहा पुलिस दूसरे आरोपित की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद टोला बरन निवासिनी अनुजा ने पुलिस को बताया कि उसका पट्टीदार सोनू अपनी पत्नी को आये दिन कोई न कोई आरोप लगाकर मारता पीटता है। सोनू जब भी पत्नी को मारता पीटता वह भाग कर पड़ोसी के घर में छुप जाती। इसी बात को लेकर बुधवार की शाम 7:00 बजे सोनू उसका भाई मोनू दोनों धारदार हथियार और हंसिया लेकर महिला को गाली देते हुए उसके घर पहुंच गया और सोनू ने उसके गर्दन पर हमला कर दिया था। महिला बचने के लिए ज्यो ही झुकी हाशिए से उसका चेहरा कट गया। गुलरिहा पुलिस आरोपित भाइयों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर तलाश कर रही थी। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने सोनू पुत्र जनार्दन को उसके गांव के समीप नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






