Wednesday, April 22, 2026
HomeJaunpurपैसा लेकर अवैध कब्जा कराने का लेखपाल पर लगा आरोप

पैसा लेकर अवैध कब्जा कराने का लेखपाल पर लगा आरोप

-

पैसा लेकर अवैध कब्जा कराने का लेखपाल पर लगा आरोप

पैसा लेकर काम न करने पर ग्रामीणों में भड़का आक्रोश
तेजस टूडे सं.
बीके सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बहरीपुर व जगदीशपुर के लेखपाल अजीत सिंह के ऊपर पैसे लेने व अवैध कब्जा कराने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। गांव के चंचल सिंह ने कहा कि कुछ जमीन है। क, ख, ग, नम्बर जिसमें एक बार बुल्डोजर भी चला है। उसमें हमारे नाम का 10 डिसमिल जमीन है। लेखपाल अजीत सिंह आज तक दिलवा नहीं पाये। उस पर पैसा लेकर अवैध कब्जा करवा रहे हैं। जब मैं उनसे बोला कि वह बोले कि ये सरकार की जमीन है। क्या सरकार जमीन ले लोगे आप? वहां पर भीटे खाते, बंजर, जल खाते की जमीन है। लेखपाल पैसा लेकर मकान बनवा रहे हैं। उसमें एक बार बुल्डोजर चला था। पैसा लेकर लेखपाल नवनिर्माण कार्य करा रहे हैं।ग्रामीण धर्मजीत यादव ने बताया कि लेखपाल पैसा लेने के बाद भी सबका काम लटका देते हैं। 25 हजार रुपया देकर पक्की नाप कराए थे। पक्की नाप में ऐसा नापे की मेरा रकबा भी पूरा नहीं हुआ। इधर—उधर करके चले गये। हमने कई बार प्रार्थना पत्र डीएम, एसडीएम, तहलीदार, तहसील दिवस पर दिए लोग आदेश करके दे दिए तब भी ये नहीं सुने। फिर मैं हाईकोर्ट गये, वहां से लेटर आया। लेखपाल ने सादे कागज पर मुझसे हस्ताक्षर कराकर ले जाकर चौपट कर दिया।
ग्रामीण अमित सिंह ने कहा कि लेखपाल से 6 महीने से बोल रहा हूँ। एसडीएम का आदेश भी है। मुआयना करके रिपोर्ट देने के लिए लेकिन लेखपाल द्वारा पैसे की डिमांड की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

Jaunpur News: गैस एजेंसी संचालकों एवं आयल कम्पनियों के अधिकारियों संग डीएम ने की बैठक

गैस एजेंसी संचालकों एवं आयल कम्पनियों के अधिकारियों संग डीएम ने की बैठकतेजस टूडे ब्यूरो जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जनपद के...

Jaunpur News: थानाध्यक्ष सुजानगंज फूलचन्द्र जी बनाये गये बदलापुर कोतवाल

थानाध्यक्ष सुजानगंज फूलचन्द्र जी बनाये गये बदलापुर कोतवालतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाने पर कार्यरत थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय का रविवार को स्थानांतरण बदलापुर...

Jaunpur News: पराली जलाने से खेत में उठी लपटों ने मचायी तबाही

पराली जलाने से खेत में उठी लपटों ने मचायी तबाही दो गुटों में मारपीट व तोड़फोड़ से गांव में तनाव छप्परयुक्त डीजल सेट व...

Jaunpur News: युवक की पिटाई के मामले में 3 के विरुद्ध एससी/एसटी का मुकदमा दर्ज

युवक की पिटाई के मामले में 3 के विरुद्ध एससी/एसटी का मुकदमा दर्जतेजस टूडे सं. डा. प्रदीप दूबे सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां क्षेत्र के अरसिया बाजार में...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular