अभय बने भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक
तेजस टूडे ब्यूरो
राजेश चौबे
बक्सर, बिहार। भाजपा क्रीडा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश श्रीवास्तव ने अभय सिंह को क्रीडा प्रकोष्ठ का जिला संयोजक मनोनीत किया।
अभय जी चौगाई प्रखंड के नचाप गांव के निवासी है। श्री सिंह के मनोनयन से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी है। श्री सिंह को जिला संयोजक बनाये जाने पर कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया। बधाई देने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय सिंह उर्फ भोला, पूर्व जिलाअध्यक्ष रामकुमार सिंह, लोकसभा संयोजक राजवंश सिंह, अनिल पांडेय, मनोज पाण्डेय, संत सिंह, मन्नारायण तिवारी, मीना सिंह कुशवाहा, रेखा देवी, सुधा गुप्ता, सुनील सिंह, आशानन्द सिंह, संध्या पाण्डेय, जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय आदि प्रमुख रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













