सेवा में जुटे सिपाही का हुआ निधन, परिवार एवं साथियों में छाया शोक

सेवा में जुटे सिपाही का हुआ निधन, परिवार एवं साथियों में छाया शोक

तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
टूंडला, फिरोजाबाद। शहर के मोहन नगर कॉलोनी, बिरला मंदिर थाना क्षेत्र निवासी अरुण शर्मा, जो वर्तमान में फिरोजाबाद जनपद के टूडला थाने में तैनात थे, अब हमारे बीच नहीं रहे। अरुण कुमार बीते कुछ समय से श्री बांके बिहारी मंदिर वृंदावन में ड्यूटी पर थे जहाँ उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती रही।परिवार के अनुसार, अरुण काफी समय से बीमार चल रहे थे। शरीर में पीलिया के लक्षण दिखने के बाद उनका इलाज मथुरा में कराया गया लेकिन कोई सुधार न होने पर परिजन उन्हें जयपुर स्थित नारायणा हेल्थ हॉस्पिटल ले गए। इलाज के दौरान उनकी हालत और बिगड़ गई और अंततः उन्होंने वहीं अंतिम सांस ली। अरुण शर्मा की असमय मृत्यु से उनके परिवार सहित समस्त क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वे एक कर्तव्यनिष्ठ, शांत स्वभाव और सेवा-भावना से ओतप्रोत व्यक्ति थे। उनके निधन से समाज ने एक ईमानदार और समर्पित कर्मठ इंसान को खो दिया। अरुण शर्मा की असमय मृत्यु से उनके परिवार सहित समस्त क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वे एक कर्तव्यनिष्ठ, शांत स्वभाव और सेवा-भावना से ओत—प्रोत व्यक्ति थे। उनके निधन से समाज ने एक ईमानदार और समर्पित कर्मठ इंसान को खो दिया। इस दुखद घटना पर तेजस टूडे उत्तर प्रदेश प्रभारी/ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद आशीष पचौरी एवं तेजस टूडे परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया। साथ ही कहा कि अरुण शर्मा जैसे सेवाभावी और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति का असमय जाना अपूरणीय क्षति है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति दें। अरुण शर्मा जैसे सेवाभावी और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति का असमय जाना अपूरणीय क्षति है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति दें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA