Jaunpur News : मनमाने तरीके से सीमांकन के विरोध में राज्यमंत्री से मिले व्यापारी बंधु
Jaunpur News : मनमाने तरीके से सीमांकन के विरोध में राज्यमंत्री से मिले व्यापारी बंधु
सीमांकन से संतुष्ट नहीं हैं क्षेत्रीय नागरिकः विवेक सिंह
व्यापारियों संग बैठक करके प्रशासन करेगी कोई कार्यवाहीः राज्यमंत्री
जौनपुर। नगर के चांद मेडिकल चौराहे से लेकर मल्हनी पड़ाव तक के सभी निवासी सोमवार को युवा व्यापारी नेता विवेक सिंह के नेतृत्व में गिरीश चन्द्र यादव (राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार) से डाक बंगले में मिले।
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/04/001-34.jpg)
इस दौरान व्यापारियों ने जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के नाम पर अवैध सीमांकन (निशान) करने के विरोध में एक ज्ञापन मंत्री जी को सौंपा। इस मौके पर व्यापारी नेता विवेक सिंह ने कहा कि यहां के स्थानीय व्यापारी और निवासी लगभग 100 वर्षों से अधिक समय से मकान और दुकान बनाकर रह रहे हैं। यही उनका अपना जीविकोपार्जन का माध्यम भी है। कई मकान पुरार्ने इंट (लखौरिया ईंट), मिट्टी और चूने से बने हैं किन्तु प्रशासन अतिक्रमण हटाने के नाम पर मनमाने ढंग से सीमांकन कर जेसीबी मशीन से मकान, दुकान आदि गिराने की तैयारी कर रहा है। इसी क्रम में व्यापारी नेता प्रदीप सिंह ने कहा कि हम सभी चौड़ीकरण का स्वागत करते हैं लेकिन मनमाने तरीके का विरोध करते हुये यह कहना चाहूंगा कि लोगों को तोड़-फोड़ के नाम पर प्रताड़ित न किया जाय। व्यापारियों की सारी बातों को सुनने के बाद मंत्री श्री यादव ने लोगों को आश्वस्त किया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही स्थानीय निवासियों और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक होगी जिसके बाद कोई कार्यवाही आगे होगी। बिना जनता को विश्वास में लिये किसी भी प्रकार की कोई तोड़-फोड़ नहीं की जायेगी। इसी क्रम में उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय लोगों को सन्तुष्ट करने के बाद ही जिला प्रशासन आगे कोई निर्णय लेगा। मंत्री जी को ज्ञापन सौंपने के दौरान रूप नारायण माली, संदीप वर्मा, श्याम बाबू वर्मा, अमर बहादुर सेठ, राम प्रसाद सेठ, धनश्याम मोदनवाल, राकेश सेठ, राजू सेठ, संतोष साहू, सोनू साहू, शिवानन्द वर्मा एडवोकेट, मो. राशिद, मुनी, मो. शाहिद, सुल्तान अहमद, सतीश वर्मा, हनि साहू, साहेब लाल, पंकज कुमार, सिद्धार्थ साहू, राजकुमार सेठ, रविकान्त सेठ सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
![Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/04/ADD-02042022-Admission-Open-नीलदीप-एकेडमी.jpg)
![RK Hospital And Blood Component Center](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/03/ADD-RK-Hospital-And-Blood-Component-Center-27032022.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/03/ADD-Gyaana-International-Play-School-Pashchimi-Kauria-Shahganj-Dist-Jaunpur-Mo.-945242467-9451374048-27032022.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/03/ADD-Basanti-Devi-ITI-College.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/02/ADD-Pihu-Baloon-Decoration.jpg)
![Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/01/ADD-JOB-02-JNP.jpg)
![बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/01/ADD-JOB-01-ALD.jpg)
![Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2021/01/ADD-Vaibhav-Verma-VC-1000.jpg)
![Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2021/08/M-J-Inter-national-School.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2021/03/02.jpeg)
![पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2020/06/Lotus.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2020/12/WEB-Final.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2020/12/ADD-Jaiswal-Enterprises.jpg)
![Jaunpur News: Two arrested with banned meat](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2021/12/ADD-Ravi-Shoo-Store-shahganj-Chandan-Agrahari.jpg)