लखनऊ। यूपी के दूसरे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है। कांग्रेस की लड़की हूं लड़ सकती हूं का अभियान का एक चेहरा रहीं पल्लवी सिंह शनिवार को भाजपा में शामिल हो गई हैं।
इसके पहले, कांग्रेस के इसी बहुचर्चित अभियान का चेहरा रहीं वंदना सिंह ने भी भाजपा की सदस्यता ले ली थी। वह पुराने कार्यकर्ताओं को महत्व न मिलने के कारण नाराज थीं। उन्होंने आरोप लगाया था कि प्रियंका गांधी ने लम्बे समय से उन्हें मिलने का समय नहीं दिया था। पुराने कार्यकर्ताओं को भी पार्टी में सम्मान नहीं मिल रहा है।
इसके भी पहले प्रियंका मौर्य ने भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली थी। वह यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस का टिकट न मिलने से नाराज थीं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।