आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी की जेल में हुई मौत, जानिए कैसे?

आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी की जेल में हुई मौत, जानिए कैसे?

बागपत (पीएमए)। जिले के खेकड़ा की अस्थायी जेल में शुक्रवार रात एक बंदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
बताया गया कि बंदी सुशील पुत्र बाबू चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला था। दो दिन पहले ही आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में उसे जेल भेजा गया था।
शुक्रवार देर रात जब सभी बंदी सो रहे थे, उसी दौरान सुशील ने बैरक में ही अपने लोअर का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Admission Open : Faridul Haque Memorial Degree College में B.A, B.Com, B.Sc, M.A, M.Sc प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की आनलाइन/आफ लाइन कक्षाएं 05 जुलाई से प्रारम्भ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent