क्यों जरूरी है महिला दिवस?
क्यों जरूरी है महिला दिवस?
विदुषियों की महत्ता बताने को
नारी से नारी का सम्मान जताने को
है जरूरी महिला दिवस की महत्ता
हाँ है महिला दिवस की आवश्यकता
ताकि बनी रहे हमारी पावनता
करके स्वाहा विरोधियों का लौटानी है पवित्रता
नहीं दुखने देंगे आत्मा का एक भी अंश
रहें हम कहीं भी किसी भी परिवेश
जगानी होगी नारी की आत्म शक्ति
करनी होगी दुर्गा काली की भक्ति
लड़कर जीतेंगे विनाशियों से
नही होने देंगे अत्याचार नारियों पर
जगा कर रहेंगे अलख हर नारी का
नहीं होने देंगे व्यभिचार बेटियों पर
रोकने वालों को पछाड़कर
बढाते जाएंगे कदम पर कदम
मिलाएंगे ताल से ताल विदुषियों से
न डिगने देंगे ईमान अपना
न पूरा होने देंगे बेईमानियों का सपना
नारी का अस्तित्व बचाने को
महत्व अपना दुनिया को बताना है
नदी की धारा सा रहना है गतिमान
पवन के बयार सा होना है चलायमान
मिटा सकती है हर भेद नारी ही
दिला सकती है हर सम्मान नारी ही
नही किसी से कोई शिकायत
बस एक यही है चाहत
सुलभ हो रिश्ता हर नारी का हर मानव से
यही है बस बतलाना
सम्मान हमारा भी है यही है जतलाना
हाँ है जरूरी महिला दिवस मनाना
है हक हमारा भी अपना आत्मसम्मान पाना
है हक हमारा भी अपना आत्मसम्मान पाना।।
सुनीता अग्रवाल
अध्यक्ष इनरव्हील क्लब जौनपुर