भोजपुरी जगत से ना हो कर भी भोजपुरी संगीत व संस्कृति के लिए समर्पित हैं Sahil Ambarsariya | #TejasToday
सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
भोजपुरी जगत से ना हो कर भी भोजपुरी संगीत व संस्कृति के लिए समर्पित हैं Sahil Ambarsariya | #TejasToday
दिल्ली। वैसे तो भोजपुरी संगीत व गानो के दिवाने देश और दुनिया के कोने कोने में हैं, लेकिन ऐसे बहुत कम ही लोग होते हैं जो भोजपुरी सिनेमा व संस्कृति के लिए समर्पित होते हैं, आज हम सभी को एक ऐसे शख्स से रुबरु कराना चाहते हैं जो भोजपुरी जगत के ना हो कर भी भोजपुरी संगीत व संस्कृति के लिए तन मन और धन से समर्पित है, जी हाँ, हम बात कर रहे हैं दिल्ली के बड़े उद्योगपति व ‘मार्निंग स्टार रिकॉर्ड’ म्युजिक कंपनी के मालिक/निर्माता ‘साहिल अम्बरसरिया’ (Sahil Ambarsariya) की, जो भोजपुरी म्युजिक इंडस्ट्री व भोजपुरी जगत के ना हो कर भी भोजपुरी संगीत व गानों के लिए पूरी तरह से समर्पित है, साहिल न सिर्फ भोजपुरी संगीत को ही बढ़ावा देते हैं बल्कि भोजपुरी के साथ साथ पंजाबी व हरिवाणवी गानो के लिए भी उतने ही समर्पित है जितना भोजपुरी के लिए हैं, जो इनको औरो से खास बनाती हैं।
बात करे साहिल अम्बरसरिया (Sahil Ambarsariya) की तो साहिल मुल रुप से दिल्ली के हैं तथा इनका जन्म और पढाई लिखाई भी दिल्ली में ही सम्पन्न हुई हैं, बचपन से ही संगीत के प्रति समर्पित साहिल संगीत के महत्वता को समझते हुए दिल्ली में ही अपनी एक म्युजिक कंपनी खोल रखी हैं जिसका नाम ‘मार्निंग स्टार रिकॉर्ड’ हैं। जिसके बैनर से भोजपुरी गानो के साथ साथ पंजाबी व हरिवाणवी गाने भी बनती हैं और रिलिज होती हैं। इस कंपनी की तो ‘मार्निंग स्टार रिकॉर्ड’ के भोजपुरी ब्रान्च ‘मार्निंग स्टार रिकॉर्ड फगुआ भोजपुरी’ से अब तक दो दर्जन से ज्यादा म्युजिक वीडियो रिलिज हो चुका है, जिसके व्युज लाखों मे हैं। साहिल अपने चैनल पर भोजपुरी की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री मे शुमार ‘शुभी शर्मा, डिंपल सिंह और आकांक्षा दुबे’ को लेकर काम कर चुके हैं, जिससे साहिल अम्बरसरिया (Sahil Ambarsariya) भोजपुरी के टॉप निर्माताओ के फेहरिस्त में शामिल हों चुके हैं।
कंपनी के पीआरओ आर्यन पांडे (Aryan pandey) से एक खास बातचीत में साहिल अम्बरसरिया (Sahil Ambarsariya) ने बताया की मैं शुरू से ही भोजपुरी गानों व संगीत के लिए समर्पित हूँ, क्योंकि भोजपुरी एक ऐसी भाषा हैं, जिसमे मिठास के साथ साथ अपनापन कुट कुट कर भरा हैं, आज भोजपुरी देश और दुनिया के कोने कोने में बोली और सुनी जाती हैं, तथा इसके गाने हर किसी को अपना मुरिद बना लेती है। हम भोजपुरी में एक अलग माइंड सेट के साथ काम कर रहे हैं और हमे उम्मीद है की हमारा ये प्रयास भोजपुरी को नया मुकाम देगी।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट