कांग्रेस, सपा, बसपा किसान हितों की अनदेखी कर किया है अपने दलालों की चिंता: स्वतंत्रदेव सिंह | #TEJASTODAY
जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
कांग्रेस, सपा, बसपा किसान हितों की अनदेखी कर किया है अपने दलालों की चिंता: स्वतंत्रदेव सिंह | #TEJASTODAY
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने शनिवार को कहा कि जिन लोगों के एजेंडे में कभी भी गांव गरीब किसान नौजवान थे ही नहीं वे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकारों द्वारा किसानों के कल्याण के लिए किए जा रहे कल्याणकारी कार्यों से बेचैन हो उठे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस, सपा, बसपा जैसे दलों ने अपनी सत्ता में किसान हितों की अनदेखी करते हुए केवल बिचौलियों और दलालों की चिंता की।
अब यही दल मोदी योगी सरकार द्वारा किसान के हित में लिए जा रहे फैसलों का विरोध कर रहे हैं। ऐसे दलों के नेताओं को अन्नदाता किसानों के दर्द से कोई लेना देना नहीं है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने आज जौनपुर के मल्हनी विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करते हुए किसान चौपाल में उपस्थित किसानों को भी संबोधित किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश को जाति धर्म की राजनीति में बाटकर राजनीतिक रोटियां सेकने वाले दलों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में अपराध मुक्त भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन की सरकार रास नहीं आ रही इसीलिए वे हिंसा व अराजकता को बढ़ावा देकर राज्य में अस्थिरता पैदा कर अराजकता का वातावरण बनाना चाहते हैं लेकिन ऐसे दल अपने मंसूबों में सफल नहीं होंगे राज्य की जनता इन दलों के सच को जानती है कि कैसे अपनी सत्ता का उपयोग इन्होंने सिर्फ अपना और अपने परिवार का विकास करने में ही किया।
श्री सिंह ने कहा कि आज कुछ दल जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35 A की समाप्ति का विरोध कर रहे हैं यह लोग कह रहे हैं कि अगर वे सत्ता में आए तो जम्मू कश्मीर में फिर से धारा 370 और 35 A की बहाली का कार्य करेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जम्मू कश्मीर में धारा 370 और 35a की बहाली का सपना देखने वाले लोगों का सिर्फ सपना ही रह जाएगा क्योंकि जनता ऐसी सोच रखने वालों का कभी भी समर्थन नहीं करेगी। उक्त अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा वीरेन्द्र सिंह मस्त, प्रदेश मंत्री संजय राय, जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, प्रभारी मंत्री उपेन्द्र तिवारी, विधायक रमेश चन्द्र मिश्र, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा प्रमोद यादव, घनश्याम यादव, संचालन किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा सिंह ने की।
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें