कांग्रेस, सपा, बसपा किसान हितों की अनदेखी कर किया है अपने दलालों की चिंता: स्वतंत्रदेव सिंह | #TEJASTODAY

जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल

कांग्रेस, सपा, बसपा किसान हितों की अनदेखी कर किया है अपने दलालों की चिंता: स्वतंत्रदेव सिंह | #TEJASTODAY

जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल कांग्रेस, सपा, बसपा किसान हितों की अनदेखी कर किया है अपने दलालों की चिंता: स्वतंत्रदेव सिंह | #TEJASTODAY जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने शनिवार को कहा कि जिन लोगों के एजेंडे में कभी भी गांव गरीब किसान नौजवान थे ही नहीं वे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकारों द्वारा किसानों के कल्याण के लिए किए जा रहे कल्याणकारी कार्यों से बेचैन हो उठे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस, सपा, बसपा जैसे दलों ने अपनी सत्ता में किसान हितों की अनदेखी करते हुए केवल बिचौलियों और दलालों की चिंता की। अब यही दल मोदी योगी सरकार द्वारा किसान के हित में लिए जा रहे फैसलों का विरोध कर रहे हैं। ऐसे दलों के नेताओं को अन्नदाता किसानों के दर्द से कोई लेना देना नहीं है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने आज जौनपुर के मल्हनी विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करते हुए किसान चौपाल में उपस्थित किसानों को भी संबोधित किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश को जाति धर्म की राजनीति में बाटकर राजनीतिक रोटियां सेकने वाले दलों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में अपराध मुक्त भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन की सरकार रास नहीं आ रही इसीलिए वे हिंसा व अराजकता को बढ़ावा देकर राज्य में अस्थिरता पैदा कर अराजकता का वातावरण बनाना चाहते हैं लेकिन ऐसे दल अपने मंसूबों में सफल नहीं होंगे राज्य की जनता इन दलों के सच को जानती है कि कैसे अपनी सत्ता का उपयोग इन्होंने सिर्फ अपना और अपने परिवार का विकास करने में ही किया। श्री सिंह ने कहा कि आज कुछ दल जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35 A की समाप्ति का विरोध कर रहे हैं यह लोग कह रहे हैं कि अगर वे सत्ता में आए तो जम्मू कश्मीर में फिर से धारा 370 और 35 A की बहाली का कार्य करेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जम्मू कश्मीर में धारा 370 और 35a की बहाली का सपना देखने वाले लोगों का सिर्फ सपना ही रह जाएगा क्योंकि जनता ऐसी सोच रखने वालों का कभी भी समर्थन नहीं करेगी। उक्त अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा वीरेन्द्र सिंह मस्त, प्रदेश मंत्री संजय राय, जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, प्रभारी मंत्री उपेन्द्र तिवारी, विधायक रमेश चन्द्र मिश्र, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा प्रमोद यादव, घनश्याम यादव, संचालन किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा सिंह ने की।

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने शनिवार को कहा कि जिन लोगों के एजेंडे में कभी भी गांव गरीब किसान नौजवान थे ही नहीं वे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकारों द्वारा किसानों के कल्याण के लिए किए जा रहे कल्याणकारी कार्यों से बेचैन हो उठे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस, सपा, बसपा जैसे दलों ने अपनी सत्ता में किसान हितों की अनदेखी करते हुए केवल बिचौलियों और दलालों की चिंता की।

अब यही दल मोदी योगी सरकार द्वारा किसान के हित में लिए जा रहे फैसलों का विरोध कर रहे हैं। ऐसे दलों के नेताओं को अन्नदाता किसानों के दर्द से कोई लेना देना नहीं है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने आज जौनपुर के मल्हनी विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करते हुए किसान चौपाल में उपस्थित किसानों को भी संबोधित किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश को जाति धर्म की राजनीति में बाटकर राजनीतिक रोटियां सेकने वाले दलों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में अपराध मुक्त भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन की सरकार रास नहीं आ रही इसीलिए वे हिंसा व अराजकता को बढ़ावा देकर राज्य में अस्थिरता पैदा कर अराजकता का वातावरण बनाना चाहते हैं लेकिन ऐसे दल अपने मंसूबों में सफल नहीं होंगे राज्य की जनता इन दलों के सच को जानती है कि कैसे अपनी सत्ता का उपयोग इन्होंने सिर्फ अपना और अपने परिवार का विकास करने में ही किया।

श्री सिंह ने कहा कि आज कुछ दल जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35 A की समाप्ति का विरोध कर रहे हैं यह लोग कह रहे हैं कि अगर वे सत्ता में आए तो जम्मू कश्मीर में फिर से धारा 370 और 35 A की बहाली का कार्य करेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जम्मू कश्मीर में धारा 370 और 35a की बहाली का सपना देखने वाले लोगों का सिर्फ सपना ही रह जाएगा क्योंकि जनता ऐसी सोच रखने वालों का कभी भी समर्थन नहीं करेगी। उक्त अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा वीरेन्द्र सिंह मस्त, प्रदेश मंत्री संजय राय, जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, प्रभारी मंत्री उपेन्द्र तिवारी, विधायक रमेश चन्द्र मिश्र, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा प्रमोद यादव, घनश्याम यादव, संचालन किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा सिंह ने की।

ब्रेकिंग खबरों से अपडेट रहने के लिए आज ही प्ले स्टोर या इस लिंक पर क्लिक कर tejastoday.com Apps इंस्टॉल करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tejastoday.news

ब्रेकिंग बरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर​ क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/tejastodaynews

दाह संस्कार को गई शव को पुलिस ने लिया कब्जे में | #TEJASTODAY पत्नी सहित ससुराली जनों ने लगाया हत्या का आरोप सुरेरी, जौनपुर। बीते रविवार की रात लगभग 8 बजे नेवढ़िया थाना क्षेत्र के दोदापुर गांव निवासी छविनाथ मिश्र के 40 वर्ष पुत्र विनय मिश्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों की मानें तो युवक पारिवारिक कलह को लेकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। वही घटना के बाद मृतक के परिजन बगैर किसी को सूचना दिए मृतक के शव को दाह संस्कार के लिए वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर लेकर पहुंच गए थे। किसी तरह से घटना की सूचना मायके गई पत्नी प्रतिमा को लगी तो उन्होंने घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक जौनपुर सहित जिलाधिकारी जौनपुर को दी, और परिजनों के साथ पत्नी भी मणिकर्णिका घाट पहुंच गई। वही घंटों चले पंचायत के बाद नेवढ़िया पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी प्रतिमा का आरोप है कि परिवार जनों द्वारा युवक की हत्या की गई है, और उसे आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। वही मृतक के पत्नी का यह भी आरोप है कि जब वह अपने पिता दीनानाथ के साथ सोमवार को तहरीर देने नेवढ़िया थाने पहुची तो थानाध्यक्ष द्वारा फटकार लगाते हुए उन्हें थाने से भगा दिया गया। ग्रामीणों की माने तो मृतक अपने परिवार के साथ मुंबई में ही रहता था, लॉकडाउन के दौरान वह मुंबई से अपने घर आया हुआ था। मृतक की पत्नी रक्षाबंधन के पर्व पर अपने मायके गई हुई थी। मृतक को दो बच्चे हर्षीत 14 वर्ष, अंकिता 8 वर्ष है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष नेवढ़िया संतोष राय ने बताया कि पत्नी की शिकायत पर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Vaibhav Varma शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं: Vaibhav Varma सुपर मिक्सिंग आडियों रिकार्डिंग के लिए सम्पर्क करें ओलंदगंज जहां​गीराबाद जौनपुर सम्पर्क करें: मो. 9151640745 | #TEJASTODAY

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

कोरोना संक्रमण के चलते 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प | #TEJASTODAY मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील के अधिवक्ताओं ने बैठक कर कोरोना संक्रमण को मद्देनजर 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प रखने का निर्णय लिया है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेम बिहारी यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को साधारण सभा की बैठक बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुये अधिवक्ता 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील में वादकारियों व अधिवक्ताओं की बढ़ती भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है जिसके कारण संक्रमण का बराबर खतरा बना हुआ है। ऐसी स्थिति में एहतियात के तौर पर यह निर्णय अति आवश्यक है। बैठक में महामंत्री अजय सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, सुरेन्द्र मणि शुक्ला, जगदंबा प्रसाद मिश्र, नागेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, विनय पाण्डेय, हरि नायक तिवारी, वीरेंद्र भाष्कर यादव, मनमोहन तिवारी आदि उपस्थित रहे।

ADD TEJASTODAY #TEJAS TODAY 4 Crore

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent