मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर डीएम व एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा | #TEJASTODAY
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर डीएम व एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा | #TEJASTODAY
जौनपुर (सं.) 24 सितम्बर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनपद में कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है।
जिसके क्रम में गुरूवार को जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर ने विधायक डा. हरेन्द्र प्रसाद सिंह के साथ सनबीम इंटर कालेज में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम प्रकाश, उपजिलाधिकारी सदर नीतीश सिंह आदि उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें