छप्पर पर दीवार गिरने से बच्चे व भैंस घायल | #TEJASTODAY
पंकज बिंद महराजगंज, जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के इनामी पुर शंकरगढ़ में छप्पर पर पड़ोसी की दीवार गिरने से बच्चे व भैंस गम्भीर रुप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार महराजगंज थाना क्षेत्र के इनामी पुर निवासी सुनीता बिंद के छप्पर पर पड़ोसी राजेश विश्वकर्मा के खंडहर की दीवार गिर गई। जिससे ऐसे में छप्पर में सो रहे सिन्टू (12) वर्ष एवं अंशिका (8) वर्ष घायल हो गए। जिनका इलाज निजी चिकित्सकों के यहां कराया गया।
दीवाल गिरने से छप्पर में बजी भाई भी बुरी तरह जख्मी हो गई। इस संबंध में सुनीता ने आरोप लगाया और कहा कि पड़ोसी से बार-बार कहने के बावजूद पुरानी कच्ची दीवार नहीं गिराई। जिसके कारण यह हादसा हुआ।