चिराग पासवान को दो मंत्रालय का प्रभार मिलने पर कैमूर युवा लोजपा ने जतायी खुशी
राकेश कुमार
मोहनिया, कैमूर। जिले के लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के युवा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह राजपूत ने अन्य युवा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चिराग पासवान के केंद्र में दो—दो मंत्रालय का दरोमदार मिलने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान के पास जो मंत्रालय गए हैं, इन दोनों विभागों में ही बिहार काफी हसीए पर रहा है। अब बिहार के भविष्य चिराग पासवान द्वारा इन दोनों मंत्रालयों के पदभार संभाले जाने के बाद बिहार के प्रतिभाशाली युवाओं में एक आस जगी है कि देश के भिन्न-भिन्न प्रकार के खेलों में बिहार की सहभागिता बढ़ेगी। अब किसी गरीब का बेटा आर्थिक अभाव में अपनी प्रतिभाओं का गला नहीं घोटेगा। उसे अपने प्रतिभा निखारने एवं राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में अपनी हुनर का जलवा दिखाने का मौका मिलेगा, क्योंकि मंत्रालय चिराग पासवान के पास है। चाहे क्रिकेट हो, फुटबॉल हो, वॉलीबॉल हो, बैडमिंटन हो, हॉकी हो या कोई भी विश्व स्तरीय खेल हो, बिहार के युवा हर प्रतिस्पर्धा में बाजी मारना जानते हैं। बस उन्हें सही कौशल और सही प्लेटफार्म की जरूरत है जो अब जाकर पूरा होगा। वहीं खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय मिलने पर भी खुशी जताते हुए राकेश सिंह राजपूत ने कहा कि अन्य उत्पादन में देश की शीर्षस्थ राज्यों में शुमार होने के बावजूद भी बिहार को बीमारू राज्य माना जाता है। यहां कुपोषण बहुत ज्यादा है। खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय मिलने के बाद इसमें भी बिहार के किसानों एवं व्यापारियों को आस जगी है कि चिराग पासवान इसमें व्यापक तौर पर सुधार करेंगे एवं बिहार के किसानों व्यापारियों को अपने फसलों का भरपूर दाम मिलने एवं खाद्यान्न आपूर्ति में बिहार को आत्मनिर्भर बनाने में अपनी दूरदर्शिता दिखाएंगे। लोक जनशक्ति पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने इस पर हामी भरते हुए नई नवेले मंत्री चिराग पासवान को बधाई दी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।