संदिग्धावस्था में पड़ा मिला युवक का शव
अश्वनी सैनी
उन्नाव। अचलगंज थाना क्षेत्र के बदरका गांव स्थित शराब ठेका के पीछे देर शाम युवक का संदिग्ध अवस्था में शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अचलगंज थाना क्षेत्र के शुक्लापुर गांव के रहने वाले राम सिंह 42 पुत्र राम दुलारे देर शाम बदरका बाजार गया था। देर शाम तक वापस न आने पर परिजन से खोजबीन की गई। तब उसका शव मुख्य मार्ग पर स्थित देशी शराब के ठेका के पीछे पड़ा मिला। सूचना पर थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा व बदरका चौकी इंचार्ज रवि मिश्र मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की। मृतक राम सिंह के चार बेटियां व दो बेटे हैं। रामसिंह नशे का आदी था। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। थाना प्रभारी संजीव कुशवाहा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।