प्रचण्ड गर्मी में बरसे वोट, 6 बजे तक पड़े 56 फीसदी मतदान
पवन मिश्रा
कौशाम्बी। लोकसभा निर्वाचन में मतदाताओं का मतदान के प्रति उत्साह दिखाया। सुबह 7 बजे से षाम 6 बजे तक धूप में मतदान केन्द्रों पर लाइन में खडे होकर मतदान किया। इससे मतदान प्रतिषत पिछले चुनाव की अपेक्षा दो फीसदी अधिक दर्ज किया गया। जिले में 3 विधानसभा सिराथू चायल मझनपुर में लगभग 19 लाख 9640 महिला पुरूष और युवा मतदाताओं ने 1277 बूथों पर बढ—चढकर मतदान किया। सुबह 7 बजे से 2 घण्ट के अन्तर में 13.34 फीसदी दर्ज किया गया। इसके बाद 11 बजे लगभग 36.23 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। एक बजे लगभग 39.02 फीसदी मतदान हुआ। इसके बाद 3 बजे मझनपुर में 47.5 और सिराथू में 44.03 तथा चायल में 43.74 एवं बाबागंज में 39.77 कुण्डा में 38.78 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। षाम 5 बजे तक मझनपुर विधानसभा में 55.58, सिराथू विधानसभा में 51.68, चायल विधानसभा में 51.44, बाबागंज विधानसभा में 46.89, कुण्डा विधानसभा में 46.29 प्रतिषत, लगभग मतदान दर्ज किया गया। वही षाम 6 बजे तक 56.76 फीसदी दर्ज किया गया। सभी मतदान केन्द्रों पर पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया था। किसी मतदान केन्द्र पर अप्रिय घटना का समाचार नहीं मिला है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।