श्याम सुन्दर पाण्डेय
दुर्गावती, कैमूर। गस्ती में निकली दुर्गावती पुलिस ने उत्तर प्रदेश बिहार की सीमा पर खजुरा बाजार से नशे की हालत चार पियक्कड़ों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार सभी पियक्कड़ उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जाते हैं। ये सभी नशे की हालत में झूमते हुए और अकबक करते पाए गए जिसका गिरफ्तारी के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराया गया जिसके बाद नशे की पुष्टि हुई। रफ्तार लोगों में गौरव अमूल जय सिंह सभी ग्राम मखनपुर थाना मखनपुर जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश के बताए जाते हैं। साथ में डबलू यादव, राम कटरिया थाना अलीनगर जिला चंदौली के निवासी बताए जाते हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।