JAUNPUR NEWS : लखनऊ कोर्ट परिसर में हुई गोलीकाण्ड का कनेक्शन केराकत से जुड़ा
JAUNPUR NEWS : लखनऊ कोर्ट परिसर में हुई गोलीकाण्ड का कनेक्शन केराकत से जुड़ा
कुख्यात अपराधी संजीव जीवा के हत्यारे की हुई पहचान
विजय यादव केराकत क्षेत्र के सुल्तानपुर का रहने वाला है
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। सूबे की राजधानी लखनऊ कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े कुख्यात अपराधी संजीव जीवा की पुलिस अभिरक्षा में ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या करने वाले अपराधी की पहचान विजय यादव पुत्र श्यामा यादव केराकत क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी के रूप में हुई है। बुधवार की शाम क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा, प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव विजय यादव के घर सुल्तानपुर पहुंच जांच पड़ताल किये। विजय यादव 4 भाईयों में दूसरे नंबर का है।
पिता श्यामा यादव घर पर रहकर किसानी का काम करते हैं। विजय मुंबई में रहता था। फरवरी माह में घर आया था। बड़ा भाई दिल्ली में हुंडई कंपनी में काम करता है। जांच पड़ताल के दौरान सुल्तानपुर गांव में हड़कंप मचा रहा। मिली जानकारी के अनुसार विजय यादव अमिहित स्कूल में दसवीं की पढ़ाई (विज्ञान) से की थी। विजय नाबालिग लडकी को भागने के आरोप में आजमगढ़ जेल में बंद था।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।