JAUNPUR NEWS : लाइन बाजार पुलिस ने चोरी की योजना बनाते तीन को किया गिरफ्तार
JAUNPUR NEWS : लाइन बाजार पुलिस ने चोरी की योजना बनाते तीन को किया गिरफ्तार
अजय पाण्डेय
जौनपुर। आरक्षी अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी नगर कुलदीप गुप्ता के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक आदेश त्यागी ने चौरा माता मन्दिर के पीछे चोरी की योजना बना रहे संजय पुत्र दोजी राम निवासी नगनाउसर थाना कोरावली जनपद मैनपुरी, अर्जुन सिंह पुत्र रमेश चन्द्र निवासी नगना उसर थाना कोरावली जनपद मौनपुरी एवं बृजेश कुमार पुत्र भूरे सिंह निवासी नगना उसर थाना कोरावली जनपद मैनपुरी को एक पेचकश, एक पिलास, एक राड, एक छेनी के साथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा 34/401 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक आदेश त्यागी थाना लाइन बाजार के अलावा उपनिरीक्षक आशुतोष गुप्ता, हे0का0 अच्छे लाल यादव, का0 धर्मेन्द्र सिंह, का0 विजय प्रकाश, का0 पवन निगम, का0 नीरज कुमार शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/02/9999999999.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/07/ADD-Tejas-Journeying-Tours-Travels-2.jpg)
![Jaunpur News: Two arrested with banned meat](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2021/12/ADD-Ravi-Shoo-Store-shahganj-Chandan-Agrahari.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/05/Lotus-Ladies-Hub-Jaunpur.jpg)
![Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2021/01/ADD-Vaibhav-Verma-VC-1000.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/02/ADD-Pihu-Baloon-Decoration.jpg)
![Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/01/ADD-JOB-02-JNP.jpg)
![बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/01/ADD-JOB-01-ALD.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2020/12/ADD-Jaiswal-Enterprises.jpg)