51वां विजय दिवस समारोह आयोजित
कानपुर। 16 दिसम्बर 1971 के भारत-पाक युद्ध की ऐतिहासिक विजय को विश्वकर्मा मन्दिर परिसर विश्वकर्मा नगर सनिगवां रोड कानपुर नगर में हर्षोल्लास के साथ स्मरण किया गया। विजय दिवस के अद्वितीय समर याद में 51वां विजय दिवस मनाया गया। इस दौरान साक्षी बनी कानपुर की प्रथम नागरिक और लोकप्रिय नेत्री श्रीमती प्रमिला पाण्डेय अति विशिष्ट अतिथि के रूप में लखनऊ से पधारे कर्नल समर विजय सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद् (उ०प्र०) ने कार्यक्रम में शोभा बढ़ाई।
अन्य मंचासीन अतिथियों में कर्नल के०के० सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष कानपुर प्रान्त, ले० कर्नल ब्रजपाल सिंह राठौर अध्यक्ष अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कानपुर प्रांत, ले० कर्नल आर०पी० यादव, मेजर एस०बी० सिंह जनरल मैनेजर जे०के० ग्रुप, मेजर बी०एस० तोमर महासचिव (संगठन) कानपुर प्रान्त, विंग कमाण्डर एस०पी० राठौर ओआईसी. ECHS कानपुर, सूबेदार मेजर पुष्पेन्द्र सिंह भदौरिया महासचिव कानपुर प्रान्त रहे। उपरोक्त अतिथियों के साथ लगभग 700 गणमान्य नागरिकों, वीरनारियों, पूर्व 53 सैनिकों, महिलाओं और बच्चों ने 1971 युद्ध बलिदानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर भारत माता के चित्र तथा शहीद कलश पर समवेत श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये।
तत्पश्चात बिगुल वादकों की शोक ध्वनि के साथ पूरे जनमानस ने 1971 के अमर शहीदों तथा अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद् पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ले० जनरल वेंकटेश माधव पाटिल का निधन 10 दिसम्बर 2022 को हुआ था जिनको मौन श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रमुख रूप से 1971 युद्ध के और 08 दिसम्बर 2021 को हैलीकाप्टर दुर्घटना में शहीदों के साथ जीवित रणबांकुरों की गाथाओं को स्मरण किया गया। विशेष तौर पर 1971 के युद्ध में कानपुर के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि प्रमिला पाण्डेय महापौर कानपुर नगर ने सबसे पहले 21 शहीद वीर नारियों को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।
सुखी देवी पत्नी शहीद सिपाही राजेन्द्र सिंह, सिग्नल कोर (9 दिसम्बर 1971 को शहीद हुये) महमूदा बानो पत्नी नायब सूबेदार शमसूल हक जे०के० लाईट रेजीमेन्ट (11 मार्च 2000 में ऑपरेशन रक्षक में शहीद हुये) ऊषा मिश्रा पत्नी वारंन्ट ऑफिसर कपिलेश मिश्रा एयर फोर्स (03 जून 2019 में ए०एन० 32 फ्रेश होने पर शहीद हुये) सुनीता सिंह पत्नी हवलदार धर्मेन्द्र सिंह आर्टिलरी (16 जनवरी 2020 आई एल टी ट्यूड में एवालान्च होने पर शहीद हुये) श्रीमती सरला देवी पत्नी सिपाही स्व० देवराज ए०एस०सी० (08 मार्च 1983 मेरठ कैन्ट में डी०आर० ड्यूटी करते समय शहीद हुये) वीना बेदी पत्नी सिपाही स्व० सुरेन्दर सिंह बेदी ए०ओ०सी० (1985 में कानपुर में ड्यूटी करते समय शहीद हुये) शैला देवी तिवारी पत्नी शहीद सिपाही सी० बी० तिवारी राजपूत रेजिमेन्ट (23 मई 1989 में ऑपरेशन पवन में शहीद हुये) सावित्री देवी पत्नी शहीद नायक भोला सिंह महार रेजिमेन्ट (2 नवम्बर 1989 में ऑपरेशन पवन में शहीद हुये)। समीना बेगम पत्नी शहीद रायफलमैन खालिद अहमद राजपूत रेजिमेन्ट (18 अगस्त 2010 में ऑपरेशन पवन में शहीद हुए।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











