जिले के इस भाजपा विधायक को जान से मारने की मिली धमकी, पढ़िए पूरी खबर…
कानपुर। जिले के बिल्हौर से भाजपा विधायक को फोन पर गाली-गलौज कर हत्या की धमकी देने से हड़कम्प मच गया। एसपी आउटर के निर्देश पर सक्रिय हुई पुलिस ने सर्विलांस के आधार पर आरोपित को हरियाणा के हिसार से गिरफ्तार कर लिया। विधायक सामाजिक कार्यक्रम में थे।.
उनका कहना है कि अज्ञात का फोन आया। वह फोन पर गाली-गलौज व गोली मारने की धमकी देने लगा। सीओ बिल्हौर की जांच में आरोपित ककवन के अंटवा गांव का निकला। रात में आरोपित की लोकेशन हिसार में मिली। एसओ ककवन ने बताया कि एसपी ने हरियाणा पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार करा दिया। रात में ही ककवन पुलिस हिसार रवाना हो गई। हिरासत में युवक ने अपना नाम अमित यादव बताया है। एएसपी कानपुर आउटर के मुताबिक देर रात तक पुलिस उसे लेकर ककवन थाने आ जाएगी। पूछताछ के बाद कार्रवाई होगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।