4 शुभ संयोग में गंगा दशहरा होने से गंगा स्नान का रहा विशेष महत्व
हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था के संगम में डुबकी लगा मांगीं मन्नतें
राजेश चौबे
बक्सर (बिहार)। गंगा दशहरा पर गंगा स्नान के लिए स्थानीय रामरेखा घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा मे डुबकी लगाकर गंगा स्नान व दान का पुण्य कमाया। भीड तो पूछिये मत.. रामरेखा घाट के अलावा श्रीनाथ बाबा घाट, जहाज घाट, सिद्धनाथ घाट, अहिरौली घाट समेत सभी घाटों पर इतनी भीड़ उमड़ी थी कि पैर रखने तक की जगह नहीं था। उधर आज वीकेंड के साथ ही गंगा दशहरा स्नान पर्व एक साथ होने से पुलिस के लिए भी चुनौती रही। अचानक भारी भीड़ उमड़ने से शहर मे जाम की स्थिति सी हो गयी थी। फिर भी सभी चौक चौराहों पर यातायात व्यवस्था हेतु पुलिस बल तैनात रहे।![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2024/06/064-1.jpg)
बता दें कि ज्येष्ठ महीने की शुक्ल पक्ष दशमी तिथि को हर वर्ष गंगा दशहरा के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है। सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार इसी दिन भागीरथी अपने पूर्वजों के उद्धार के लिए मां गंगा को धरती पर लाने मे सफल हुए थे। तभी से गंगा दशहरा पर गंगा की पूजा अर्चना और आस्था की डुबकी लगाने की परंपरा चली आ रही है। अनिल दुबे ने बताया कि 16 जून रविवार को हस्त नक्षत्र होने के कारण गंगा दशहरा का दिन और खास हो गया। 4 शुभ संयोग में गंगा दशहरा होने से गंगा स्नान का विशेष महत्व रहा। गंगा स्नान का सनातन परंपरा में विशेष महत्व है। इस दिन गंगा स्नान करने से मानसिक शांति मिलती है और जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं। साथ ही मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। श्रद्धालुओं के लिए गंगा घाटों पर सुरक्षा के सभी प्रबंध जिला प्रशासन की ओर से किए गये थे। पुलिस प्रशासन के द्वारा गंगा नदी में तथा गंगा घाटों पर लगातार मॉनिटरिंग की जाती रही। पुलिस बल के अलावे गोताखोर भी तैनात किए गए थे ताकि कोई अनहोनी न घट सके। शनिवार को गंगादशहरा के पूर्व संध्या पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुमन श्रीवास्तव ने अपने साथियों के साथ गंगा घाटों की सफाई किया और दूर—दराज से आये श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो इसका ख्याल रखा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।