33 वाहनों का किया गया चालान, 10 वाहन किये गये सीज

  • 33 वाहनों का किया गया चालान, 10 वाहन किये गये सीज

  • नगर क्षेत्र में हटवाये गये अनाधिकृत ऑटो स्टैण्ड

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। रोड़ सेफ्टी नियमो के प्रति जागरुकता लाने एंव सड़क दुर्घटनाओं पर विराम लगाने की दिशा में परिवहन विभाग द्वारा चलाये जा रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अन्तर्गत अभियान चलाकर मानको का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की गई। इस दौरान बिना टैक्स, फिटनेस, परमिट, नो पार्किग, ओवरलोड, बीमा, तीन सवारी, काली फिल्म सहित नाबालिग द्वारा वाहन संचालित पर 33 वाहनों के चालान करने के साथ ही 10 वाहनों को सीज किया गया। अभियान की जानकारी देते हुये सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अमिताभ राय ने बताया कि यात्री मालकर अधिकारी रवि चन्द्र त्यागी की टीम ने मालवाहक और यात्री वाहनों के दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर बिना टैक्स, ओवरलोड़, फिटनेस, परमिट सहित सड़क किनारे नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर यह कार्यवाही की है। वाहन चालकों से सभी कागजात टैक्स, फिटनेस, परमिट, बीमा आदि दुरुस्त रखने एवं रोड सेफ्टी नियमों का पालन करने की अपील भी की गई। साथ ही एआरटीओ व यातायात प्रभारी रामयतन यादव की संयुक्त टीम द्वारा पटेल तिराहा, निर्वाचन कार्यालय, सीडीओ आवास के पास अनाधिकृत ऑटो स्टैंड को हटवाया गया।