3 राउण्ड हुये फायर, मौके से 3 खोखो बरामद, कोई घायल नहीं | #TEJASTODAY
3 राउण्ड हुये फायर, मौके से 3 खोखो बरामद, कोई घायल नहीं | #TEJASTODAY
जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
एक पक्ष के 21 व दूसरे पक्ष से 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर (टीटीएन) 17 अक्टूबर। मीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम भटहर में गुरुवार को पट्टीदारों के बीच जमीनी विवाद को लेकर ऐसा अनोखा संघर्ष हुआ जिसमें गोली और ईंट-पत्थर सब चले लेकिन गंभीर रूप से घायल कोई नहीं हुआ।
बताया गया कि एक पक्ष मकान का निर्माण करा रहा था। दूसरे पक्ष ने विरोध किया तो दोनों पक्ष हमलावर हो गये। एक पक्ष के राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के नितेश, शैलेश और योगेश ने उनके पक्ष को लक्ष्य करके 3 राउंड फायर किया लेकिन गोली नीम के पेड़ से टकरा जाने से किसी को नहीं लगी जबकि दूसरे पक्ष के नागेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि विपक्षिओं ने उनके घर पर सैकड़ों लोगों को बुलवाकर जमकर ईंट-पत्थर बरसाये।
पुलिस ने दोनों पक्षी की तहरीर पर एक पक्ष के 21 लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 427 के तहत और दूसरे पक्ष के 10 लोगों के खिलाफ उपरोक्त धाराओं के अलावा 307 के तहत भी मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आज स्थानीय सीएचसी पर अभियुक्तों का मुआयना कराया है जिसमें बेहद मामूली चोटें दर्ज की गयीं।
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें