अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय में मनाया गया 19वां राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस
तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद
श्रावस्ती। विकास भवन श्रावस्ती में अवस्थित जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय में प्रो0 पी0सी0 महालनोबिस के जन्मदिवस पर 19वॉ राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस के रूप में मनाया गया। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय में अपर सांख्यिकीय अधिकारी सागर कुमार, विजय जायसवाल, अश्वनी कुमार, अजीत मिश्रा, पंकज मिश्रा आदि ने प्रो0 पी0सी0 महालनोबिस के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान प्रो0 पी0सी0 महालनोबिस के दिये गये सांख्यिकीय सिद्वांतों में आंकड़ों के महत्व एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।