Homelalitpurजीजा के घर रह रही 13 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर दे...

जीजा के घर रह रही 13 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर दे दी जान, पढ़िए पूरी खबर….

जीजा के घर रह रही 13 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर दे दी जान, पढ़िए पूरी खबर….

ललितपुर (पीएमए)। कस्बा जाखलौन में अपने जीजा के घर रह रही 13 वर्षीय किशोरी ने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। मोहल्ले वालों ने देखा तो खेत पर गए परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे उपचार को जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मध्य प्रदेश के जिला सागर के ग्राम बसारी निवासी सोनम अहिरवार (13) पुत्री भगवानदास अहिरवार पांच साल से अपने जीजा सोनू अहिरवार के साथ जाखलौन क्षेत्र के गोसाईं मोहल्ला में रहती थी। सोमवार को सुबह उसके जीजा के परिजन काम व मजदूरी पर चले गए।

जबकि उसकी बहन के दो बच्चे घर में ही थे। सुबह करीब दस बजे जब मोहल्ले का एक लड़के ने उसके घर में आवाज देकर बुलाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई, जिस पर उसने दरवाजे खोलकर अंदर जाकर देखा तो कमरे में पंखा के कुंडे पर सॉल से सोनम लटक रही थी। यह देख उसने तत्काल सोनू को जाकर घटना की जानकारी दी, जिस पर वह और परिजन घर पहुंचे और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के जीजा सोनू ने बताया कि उसकी साली उसके यहां करीब पांच माह से रह रही थी। सोमवार को सभी लोग अपने अपने काम से गए थे, तभी उसने यह कदम उठा लिया। इसकी जानकारी नहीं है कि उसने यह किस वजह से किया। सोनम सात बहन व दो भाइयों में चौथे नंबर की थी। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव जिला अस्पताल से घर ले गए। जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read