चांदपुर में 111 वर्ष पुरानी रामलीला का हुआ मंचन

चांदपुर में 111 वर्ष पुरानी रामलीला का हुआ मंचन

गुड्डन जायसवाल
फतेहपुर। जनपद के ग्राम चांदपुर में 111 की रामलीला मन्चन योग्य कलाकारों द्वारा किया गया। रामलीला का शुभारम्भ स्वामी मधुसूदन महाराज द्वारा 111 वर्ष पूर्व कराया गया था। स्वामी मधुसूदन महाराज द्वारा फतेहपुर जनपद की ग्रामसभा चांदपुर व बांदा जनपद के ग्रामसभा चंदवारा में रामलीला मन्चन की नीव डाली गई थी। उनका उद्देश्य हिंदू समाज को अपने ग्रंथों व मर्यादापुरुषोत्तम भगवान श्री राम के द्वारा की गई।

मनुष्य लीला में से समाज को सीख लेनी चाहिए। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष आरपी सिंह उपाध्यक्ष राजू सिंह गौतम को कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौतम द्वारा रामलीला का शुभारम्भ कराया गया जिसका संचालन अनिल यादव ने किया। रामलीला कमेटी द्वारा निःशुल्क योग्य कलाकार उमेश पाण्डेय अशोक द्विवेदी धर्मेंद्र सिंह गायक, सागर सिंह, शिव विशाल सिंह बाबू सविता को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा रामलीला कमेटी द्वारा शिक्षा क्षेत्र में उच्च स्थान प्राप्त किए आयुषी परिहार, अंशिका, इशी देवी, शिवकुमारी, श्यामू सिंह, निखर सिंह, शिव सिंह, निदेन्द्र सिंह को अतुल सिंह परिहार स्मृति प्रतिभा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इसके अलावा अतुल सिंह को लेफ्टीनेंट पद पर चयनित होने पर सम्मानित किया गया। रामलीला कार्यक्रम की सज सज्जा का कार्यभार पूर्व अध्यक्ष पुत्ती सिंह के पुत्र सौरभ सिंह द्वारा किया गया। रामलीला का मन्चन ओमप्रकाश (राम) अभिनेता, प्रदीप पाण्डेय (लक्ष्मण), रविशंकर दीक्षित (जनक), कुलदीप पाण्डेय (परशुराम) कुशलपूर्वक मन्चन किया गया। रामलीला कार्यक्रम में तौशीक अहमद, नसीब अहमद, राकेश सैनी, ग्राम प्रधान सुशील तोमर, इंद्रजीत, अभिलाष सिंह तोमर, रज्जन सिंह परिहार, अनिल अवस्थी, बबली सिंह कछवाह, सुरेंद्र सिंह परिहार आदि संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे।थानाध्यक्ष चांदपुर किशन सिंह द्वारा शान्ति व्यवस्था बनाए रखने में भरपूर सहयोग किया। ग्रामवासियों द्वारा थानाध्यक्ष के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent