कैमूर का झण्डा बुलन्द करने वाले पहलवानों को जिपं सदस्य ने किया सम्मानित

कैमूर का झण्डा बुलन्द करने वाले पहलवानों को जिपं सदस्य ने किया सम्मानित

सत्येन्द्र शर्मा
रामगढ़ (बिहार)। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र की महिला पहलवानों की उपलब्धि को सुनकर उनसे मिलने व उन्हें सम्मानित करने भभुआ भाग 3 के जिला परिषद सदस्य विकास कुमार सिंह उर्फ लल्लू पटेल सहुका अखाड़े पर शुक्रवार की शाम पहुंचे। वहां उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागी पहलवानों का सम्मान अंगवस्त्र व फूल के मालाओं के साथ किया। बता दें कि सहुका की नेशनल महिला पहलवान पूनम यादव के संरक्षण में उनके टीम की दस महिला पहलवानों ने बीहट बेगूसराय में 22-24 मई तक आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में मेडल हासिल कर कैमूर का झंडा बुलंद करते हुए जिला को राज्य में नंबर वन स्थान पर काबिज करा दिया था। जिसकी जानकारी मिलते ही जिप सदस्य पहलवानों से मिलने व उनका हौसला बढ़ाने उनके अखाड़े पर पहुंचे। वहीं मौके पर जिप सदस्य ने सभी खिलाड़ियों व कोच को बधाई एवं आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी।

साथ ही खिलाड़ियों व कोच से तैयारियों व मिलने वाली सुविधाओं का हाल -चाल जाना। पहलवानों व कोच के संघर्ष भरी कहानी को सुनकर जिप सदस्य भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि अब आगे से आप सभी को ज्यादा कष्ट उठाने की जरूरत नहीं है। मैं हर क्षण आप सभी के साथ हूं।वहीं उन्होंने तत्काल मदद करते हुए कोच पूनम को आर्थिक सहायता प्रदान किया। बताते चलें कि इस खबर की जानकारी जैसे ही क्षेत्रवासियों को लगी लोग जिप सदस्य के तारीफों में कसीदे पढ़ने लगे।

कुछ लोग तो ऐसा कहते हुए मिले की भभुआ के जिला परिषद सदस्य होकर भी रामगढ़ के पहलवानों की मदद करना यह जिपं सदस्य के जिंदादिली को दर्शाता है। यही असली नेता है। हमलोग नाम सुने थे आज इसके कर्मों को भी देख लिए। हमारे यहां के नेता, जनप्रतिनिधि तो वोट के लिए ही सब कुछ करने को तैयार रहते हैं। प्रतिभाओं में भी जाति और पार्टी की खोज करते रहते हैं। कईयों ने तो खुलकर कुछ जनप्रतिनिधियों का नाम रखकर भर्त्सना की। इस अवसर पर मेडलिस्टों, कोच के अलावा कई अन्य समाजसेवी व ग्रामीण उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent