Homeबिहारनवादा के युवक की झारखण्ड में हुई हत्या, कुएं में मिला शव

नवादा के युवक की झारखण्ड में हुई हत्या, कुएं में मिला शव

नवादा के युवक की झारखण्ड में हुई हत्या, कुएं में मिला शव

सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। जिले के अकबरपुर थाना इलाके के नोनाय गांव के युवक की झारखंड में हत्या कर दी गई। मृतक युवक सूरज कुमार उपेंद्र सिंह का पुत्र था। बताया जाता है 10 जनवरी को वह अपने 5 दोस्तों गोपाल कुमार दखिन गांव, शशि कुमार मीरगंज, राजा कुमार बैजनाथपुर, अंशु कुमार कारी सोबा और पियूष कुमार बैकुंठपुर के साथ गया जिले के वजीरगंज से रजरप्पा के लिए निकला था। 11 जनवरी को सभी दोस्त घर लौट आए लेकिन सूरज नहीं लौटा। 12 जनवरी को पिता और परिजन खोजबीन करने लगे। दोस्तों ने पूछताछ में बताया की वे लोग रजरप्पा से लौट रहे थे तब सूरज का पियूष के साथ एबीसी पेट्रोल पंप।पर विवाद हुआ था।

जिसके बाद सूरज को छोड़कर हमलोग लौट आए। दोस्तों की इस जानकारी के बाद पिता उसके उस 3 दोस्तों को साथ लेकर 13 जनवरी को फुसरो (झारखंड)गए जहां उन लोगों ने साथ में खाया पिया था। सभी ने उस इलाके में खोजबीन किया लेकिन अतापता नहीं चला।

तब 14 जनवरी को मां गुड्डी देवी द्वारा वजीरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। 15 जनवरी को बेरमो इलाके में युवक का शव एक कुआं में पाया गया। इस बाबत युवक के परिजनो का कहना है कि दोस्तों ने ही उसकी हत्या कर शव को कुआं में डाल दिया। फिलहाल, इस घटना के बाद घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। शव को झारखंड से गांव लाया जा रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read